राहुल चौहान ने संभाला नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार

by
हमीरपुर 14 जनवरी। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने मंगलवार को नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल लिया। वह नगर निगम हमीरपुर के पहले आयुक्त बने हैं।
प्रदेश सरकार ने हाल ही में उन्हें निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी किए थे। वरिष्ठ एचएएस अधिकारी राहुल चौहान अभी जिला हमीरपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात हैं और जिला के उपायुक्त अमरजीत सिंह के 31 जनवरी तक टेªनिंग पर मसूरी जाने के उपरांत कार्यवाहक उपायुक्त के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।
मंगलवार को नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभालने पर राहुल चौहान का निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया तथा उन्हें विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का भव्य शुभारंभ : शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

तारा। बीबीएन : नालागढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में सोमवार से 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत  पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। भरमौर, 8 अक्टूबर :  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से “अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत आज पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत

एएम नाथ। शिमला :  राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता का सोमवार सायंकाल शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। कविन्द्र गुप्ता 10 मार्च, 2026 को प्रातः...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1362.05 करोड़ के ऋण : ज़िला ऊना में बैंको ने सितम्बर 2023 तक बांटे

ऊना, 14 दिसम्बर – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक जिला परिषद हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के...
Translate »
error: Content is protected !!