रिज पर स्थापित होगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा : वीरभद्र सिंह फाउंडेशन देगा पैसा

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज पर छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा दौलत सिंह पार्क में हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत परमार की प्रतिमा के बगल में स्थापित की जजा रही है।
इसका अनावरण 23 जून को वीरभद्र सिंह की जंयती पर किया जाएगा। इसके लिए राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन सारा खर्च वहन करेगा। सरकार से कोई मदद नहीं ली जाएगी। शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में लोक निर्माण मंत्री और ट्रस्ट के चेयरमैन विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के नाम से एक नया ट्रस्ट पंजीकृत किया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए इस ट्रस्ट में फिलहाल चार लोग शामिल हैं। लेकिन आने वाले समय मे इसमें और लोगों को भी शामिल किया जाएगा । उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेगा। क्योंकि वीरभद्र सिंह दलगत राजनीति से ऊपर काम करते थे और 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। इसमें कांग्रेस-भाजपा के अलावा सभी वर्गों के लोग जुड़ सकेंगे।
विक्रमादित्य सिंह ट्रस्ट के गठन का मुख्य उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को सेवाएं देने के लिए किया गया है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ लोगों को शामिल किया जाएगा। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि सीएम सुक्खू ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लेकिन वीरभद्र सिंह से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं, लोग मदद करने के लिए तैयार है। ऐसे में फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि वह सारा खर्च खुद वहन करेगा और सरकार से कोई मदद नहीं लेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

टेस्ट मैच: भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा : जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

धर्मशाला, 26 फरवरी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा इस के लिए जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच सोमवार को क्रिकेट स्टेडियम...
हिमाचल प्रदेश

मंडी बाईपास फोरलेन यातायात ट्रायल के लिए खुला

एएम नाथ। मंडी, 30 सितंबर। किरतपुर-मनाली फोरलेन सड़क परियोजना के तहत आज मंडी बाईपास फोरलेन यातायात ट्रायल के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित एनएचएआई से जुड़े अधिकारी उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्यम या स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक, 1 करोड़ रुपयों तक की परियोजनाओं को स्वीकृति का है प्रावधान : मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत करें आवेदन : DC अपूर्व देवगन

एक करोड़ रुपयों तक की परियोजनाओं को स्वीकृति का है प्रावधान 18 से 45 वर्ष की आयु के हिमाचली युवा कर सकते हैं आवेदन महिला उद्यमियों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में 5...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
Translate »
error: Content is protected !!