रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव प्रबंधों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से की चर्चा : 16 मई को होगी मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन

by
एएम नाथ।  शिमला 15 मई – लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और आगामी प्रक्रिया के लिए कार्य योजना तैयार की।
उन्होंने कहा कि आज नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और उम्मीदवार 17 मई, 2024 तक नामांकन वापिस ले सकते हैं।
बैठक के दौरान 16 मई, 2024 को आयोजित होने वाली मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन की तैयारियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। दूसरी रेंडमाइजेशन में मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टियों का गठन होगा। इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट की छपाई, ईटीपीबीएस तथा ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा और ट्रांसपोर्टेशन संबंधी चर्चा भी की गई और उन्होंने अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कीर्ति चंदेल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा
सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला का वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित : एनसीसी की लगभग 110 छात्राओं को किन्नौर जिला की सीमावर्ती क्षेत्रों का निःशुल्क भ्रमण करने का न्यौता दिया

शिमला 26 अक्तूबर – प्रदेश के बागवानी, जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा के युवक की हत्या,भरमौर के लूणा में : 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 4 ग्रिफ्तार

चम्बा (भरमौर), 5 दिसंबर : चम्बा जिले के भरमौर क्षेत्र लूणा में एक युवक की हत्या हो गई है। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में अरबों रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर हो रहे हैं कार्य

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 06 अक्तूबर। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल शक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और सीवरेज योजनाओं के लिए अरबों रुपये का प्रावधान कर रही...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सौ झुग्गियां सहित लाखो का समान जल कर राख, आग हादसे का डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण

ऊना :  बाथू में प्रवासी मजदूरों की झुंगियो में अचानक आग लगने से कुछ ही समय मे एक सौ से ज्यादा झुंगिया में फैल गेई और देखते ही देखते एक सौ से ज्यादा झुंगिया...
Translate »
error: Content is protected !!