रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या : सुखविंदर रंधावा लंबे समय से में थे डिप्रेशन

by

अमृतसर। पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर सुखविंदर रंधावा ने वीरवार को मजीठा रोड स्थित एकरूप एवेन्यू में अपने निवास स्थान पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पिछले कुछ समय से वह डिप्रेशन में थे। उन पर जंडियाला गुरू के नजदीक स्थित टोल प्लाजा पर एनकाउंटर करने और एक मामले में सीबीआई जांच के अलावा कई केसों की जांच भी चल रही थी।

                              उन्होंने आत्महत्या किन कारणों से की है, इस बारे परिवार कुछ भी नहीं बोल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी शिवदर्शन सिंह, थाना सदर के प्रभारी विनोद शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूर्व इंस्पेक्टर के माथे पर गोली लगी है। फिलहाल पुलिस की फोरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही है।

फोरेंसिक टीम कर रही है जांच :   पूर्व इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह के पास सरकारी और अपने प्राईवेट हथियार थे। उन्होंने किस पिस्टल से अपने आप को गोली मारी है, उसकी पुलिस जांच कर रही है। मृतक के बेटे अमनदीप सिंह रंधावा इस समय सीआईए स्टाफ एक में तैनात है। घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी शिवदर्शन सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह की आत्महत्या की जानकारी जैसे ही मिली, वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की फोरेंसिक टीमें जांच कर रही है।

पंजाब पुलिस परिवार के साथ- एसीपी :   अभी परिवार भी इस हालत में नहीं है कि वह यह बता सके कि उनके पिता ने किन कारणों से आत्महत्या की है। एनकाउंटर और सीबीआई के चल रहे मामलों के बारे उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर कई केस चलते रहते है, लेकिन यह आत्महत्या का कारण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पूर्व इंस्पेक्टर एक काबिल अधिकारी थे। उन्होंने अपने समय में कई बड़े केस सुलझाए। रिटायर्ड होने के बाद भी वह पुलिस को सहयोग करते थे और पंजाब पुलिस के भी अधिकारियों को जब उनकी जरुरत पड़ती थी तो उनसे सहायता ली जाती थी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस परिवार के साथ खड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवानों को जल्द समर्पित होगा अत्याधुनिक मल्टीपर्पस इंडोर हाल: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने लगभग मुकम्मल हो चुके लाजवंति स्पोर्टस कांप्लेक्स में बन रहे मल्टीपर्पस इंडोर हाल का दौरा करते हुए कहा कि यह प्रोजैक्ट जल्द ही खिलाडिय़ों को...
article-image
पंजाब

पंजाब की सियासत गर्माएंगे अमित शाह : राहुल की यात्रा से भाजपा का डैमेज कंट्रोल , 29 जनवरी को पटियाला में रैली कर

चंडीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जनवरी को पटियाला में रैली कर पंजाब की सियासत गर्माएंगे। पटियाला पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। कैप्टन हाल ही में भाजपा में शामिल...
article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाबी गायक वीर दविंदर के घर पर फायरिंग : फिरौती की मांग

नई दिल्ली- कनाडा में रहने वाले पंजाबी गायक वीर दविंदर के निवास पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने पहले गायक से 5...
article-image
पंजाब

चेयरमैन संदीप सैनी ने डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की कड़े शब्दों में की निंदा

-बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर हमारे प्रेरणा स्रोत- चेयरमैन संदीप सैनी होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा...
Translate »
error: Content is protected !!