रिप्रोडक्टिव  मेडिसिन क्लिनिक ओपीडी भी शुरू : दुर्लभ आईवीएफ सफलतापूर्वक आईवी अस्पताल, होशियारपुर में किया गया

by

होशियारपुर, 13 अगस्त : हाल ही में आईवी अस्पताल, होशियारपुर में आईवीएफ के एक दुर्लभ मामले का सफलतापूर्वक इलाज किया गया।  जानकारी देते हुए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अमनदीप मान ने बताया कि पांच साल से शादीशुदा एक युवा दंपत्ति बांझपन का सामना कर रहा था।  बच्चा पैदा न होने पर निराश दंपत्ति ने कई अस्पतालों का दौरा किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

                               अंततः वे आइवी अस्पताल पहुंचे जहां डॉ. मान द्वारा व्यापक मूल्यांकन के बाद, उनकी बांझपन का कारण बाइलेटरल ट्यूबल ब्लॉकेज पहचाना गया। एक होलिस्टिक और कम्पैशनेट अप्रोच के साथ, डॉ. मान ने दंपत्ति को परामर्श दिया, उनकी स्थिति की जटिलताओं को समझाया और विश्वास पैदा किया कि गर्भधारण वास्तव में संभव है।  उपचार योजना में हाइड्रोट्यूबेशन नामक एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया शामिल थी जो बिना किसी चीरे के की जाने वाली ट्यूब खोलने की तकनीक है। यह प्रक्रिया मासिक धर्म चक्र के 7वें दिन सफलतापूर्वक की गई।  अगले चक्र में, महिला को उसके मासिक धर्म के दूसरे दिन से ओव्यूलेशन इंडक्शन दवाएं दी गईं। डॉ. मान ने कहा कि चक्र ओव्यूलेटरी सिद्ध हुआ, जिसके परिणामस्वरूप लंबे समय से प्रतीक्षित गर्भाधान हुआ।

                               डॉ. अमनदीप मान ने कहा, ”  हमारा ध्यान हमेशा व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करने, आशा जगाने और दंपत्ति को परिवार शुरू करने के उनके सपनों को हासिल करने में मदद करने के लिए उन्नत चिकित्सा तकनीकों का उपयोग करने पर रहा है।    इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने कंसलटेंट ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजी और एक आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. गरिमा के आइवी हेल्थ केयर ग्रुप में जॉइनिंग  की भी घोषणा की।आईवी अस्पताल, होशियारपुर के फैसिलिटी हेड सुखविंदर सिंह ने कहा, डॉ. गरिमा आईवी अस्पताल, होशियारपुर में साप्ताहिक रिप्रोडक्टिव  मेडिसिन क्लिनिक ओपीडी के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट की वर्कशॉप आरंभ

गढ़शंकर, 19 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी की तथा प्रिं. डॉक्टर कमल इंदर कौर के नेतृत्व में तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट संबंधी वर्कशॉप आरंभ की गई।...
article-image
पंजाब

खेल मैदान से लाश आएगी तो कौन भेजेगा अपने बेटे को खेलने : सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब खेल मैदान से इस तरह लाश आएगी तो कौन अपने बेटे को खेलने के लिए भेजेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह को हादसों को देखते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में भेजा पूर्व सांसद ने महिला नेत्री को अश्लील मैसेज : CPI(M) ने वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से किया बाहर : वाट्सऐप स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में CPI (M) नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को उनकी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उन्हें संस्पेंड कर दिया है। एक महिला नेत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ली बैठक, संगठन को किया चुस्त : हिमाचल में जीतेगे चार की चार लोक सभा सीटें : बिंदल

जेसी शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता , नड्डा ने पहनाया पटका एएम नाथ। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!