रिमांड में खुली महिला कांस्टेबल अमनदीप की जुबान : पार्टनर सोनू पुलिस की नाक तले से फरार

by
बठिंडा : बठिंडा में हेरोइन समेत गिरफ्तार की गई पंजाब पुलिस महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को शुक्रवार फिर से अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सरकारी वकील की दलीलों से सहमत होते हुए आरोपी महिला को दो दिन के और रिमांड पर भेज दिया।
              वीरवार को अदालत ने आरोपी महिला को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था, इस दौरान उसने अहम खुलासे किए। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी महिला के दोस्त बलविंदर सिंह सोनू को भी केस में नामजद कर लिया। वहीं, जब आरोपी महिला को पुलिस शुक्रवार दोपहर के समय अदालत में पेश करने के लिए लेकर पहुंची तो वहां पर उसका दोस्त सोनू भी अदालत परिसर में पहुंच गया। आरोपी महिला एवं सोनू पर आरोप लगाने वाली महिला को सोनू ने सरेआम पुलिस की हाजिरी में थप्पड़ मारे और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद सोनू पुलिस की नाक तले से फरार हो गया।
डीएसपी सिटी 1 हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक दिन के रिमांड के दौरान आरोपी महिला से पूछताछ की थी, उसी आधार पर पुलिस ने उक्त केस में बलविंदर सिंह सोनू को भी नामजद कर लिया। अभी तक पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ, लेकिन महिला पुलिसकर्मी से गहराई के साथ पूछताछ के लिए दो दिन का और रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला पुलिसकर्मी अमनदीप के विराट कॉलोनी स्थित घर में सर्च किया, लेकिन वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ।
डीएसपी सिटी हरबंस सिंह से जब पूछा गया कि पुलिस द्वारा नामजद किया गया बलविंदर सिंह सोनू सरेआम अदालत परिसर में महिला के साथ मारपीट करने के बाद चला गया तो उन्होंने कहा कि कोर्ट कांप्लेक्स में हाजिर पुलिस को उसे हिरासत में लेना चाहिए था। डीएसपी सिटी ने कहा कि अब पुलिस टीम द्वारा सोनू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
आरोपी सोनू ने आरोप लगाने वाली अपनी पत्नी पर लगाए संगीन आरोप
आरोपी सोनू ने आरोप लगाने वाली अपनी पत्नी गुरमीत कौर उर्फ गगन पर कई संगीन तरह के आरोप लगाए। उसने कहा कि अगर गुरमीत के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई न की तो वह खुदकुशी कर लेगा।
आरोपी महिलाकर्मी मनमर्जी वाली जगह पर करवाती रही बदली
सूत्र बताते हैं कि आरोपी महिला पुलिसकर्मी अमनदीप कौर की जब एक जगह से दूसरी जगह बदली हो जाती थी तो वह अपने संपर्क वाले आईपीएस अफसरों एवं राजनीतिक लोगों की सिफारिश के प्रभाव से अपनी मनमर्जी वाली जगह पर बदली करवा लेती थी। उसकी डयूटी भी दूसरी लड़कियों के मुकाबले कम लगती थी।
आरोपी महिला की सिफारिश के लिए बजते रहे फोन
सूत्र बताते हैं कि जिस दिन आरोपी महिलाकर्मी अमनदीप को पुलिस ने काबू किया था, उस दिन से लेकर अब तक आरोपी महिला की सिफारिश करने वालों के पुलिस अधिकारियों को फोन बजते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटियों को सामाजिक सुरक्षा, समानता और शिक्षा दिलाने के प्रति पंजाब सरकार वचनबजद्धः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

डिप्टी स्पीकर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी में ब्लॉक स्तरीय समारोह में की शिरकत, गुरु सेवक कॉलेज ऑफ नर्सिंग पनाम गढ़शंकर में हुआ कार्यक्रम संपन्न...
article-image
पंजाब

नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मुकाबलों में होशियारपुर के 17 बच्चों ने हासिल किए पदक : डिप्टी कमिश्नर ने बच्चों का बढ़ाया हौंसला व भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

होशियारपुर, 09 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मुकाबलों में होशियारपुर के विजेता बच्चों बच्चों का हौंसला बढ़ाया व अंतरराष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

माजरी में स्थापित लोकल बस स्टॉप का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

खरड़: ब्लॉक माजरी के कई गांवों की लंबे समय से चल रही बस स्टॉप की मांग को पूरा करते हुए माजरी में तैयार किए गए लोकल बस स्टॉप का आज श्री आनन्दपुर साहिब सांसद...
article-image
पंजाब

25 मार्च को आंगनवाड़ी यूनियन CITU की मंत्री बलजीत कौर के साथ मीटिंग करवाने का को डायरेक्ट सीना ने दिलाया है आश्वाशन, लेकिन अगर मांगें नहीं मानी गई तो संघर्ष होगा तेज : जिला जनरल सेक्रेटरी लखविंदर कौर नवांशहर

डायरेक्टर सीना अग्रवाल ने दिया आश्वाशन आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर परमानेंट एम्प्लॉई नहीं, सरकार की तरफ से ₹1000 मिलेंगे चंडीगढ़, 9 मार्च : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब CITU की तरफ से 8 मार्च, इंटरनेशनल महिला...
Translate »
error: Content is protected !!