रिलायंस मॉल के सामने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका।

by

गढ़शंकर – सीपीआईएम के आह्वान पर गढ़शंकर रिलायंस मॉल के सामने सीपीआईएम वर्करों ने महिंदर सिंह मेहताबपुर की अगुवाई में रैली निकालकर देश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की बढ़ रही कीमतों के मुद्दे पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान वर्करों को संबोधित करते हुए सुभाष मट्टू, चौधरी अच्छर सिंह ने कहा कि 2014 में तेल के बैरल की कीमत 47.12 डालर थी और आज वह 29.34 डालर प्रति बैरल रह गया है लेकिन मोदी सरकार पेट्रोल डीजल की कीमत कम करने की जगह रात दिन बढ़ाई जा रही है जिसके चलते आम आदमी की जेब पर भारी भार पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एक्ससाइज ड्यूटी बढाकर इसका सीधा लाभ अंबानी व अडानी को दे रहे हैं। पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने पर 23 हजार पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 17 बार बढ़े हैं जिसके कारण लोगों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई है। रैली के उपरांत वर्करों ने रोष प्रकट करते हुए मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रेम सिंह राणा, सुरजीत सिंह कुलेवाल, चौकीदार लक्ष्मण दास, हरनेक सिंह, प्रेम सिंह गड़ी, जसविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, जीत रामगढ़िया व धर्मपाल सहित भारी संख्या में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

दूसरी वीडियो में भी युवती न्यूड : बीजेपी नेता धाकड़ का दूसरा वीडियो भी हुआ वायरल, संबंध बनाने के बाद दोनों ने हाइवे पर थे नाचते

नई दिल्ली । दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर युवती से खुलेआम संबंध बनाने वाले बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ इन दिनों विशेष रूप से चर्चा में बने हुए हैं। भाजपा का ये नेता अब पुलिस की गिरफ्त...
article-image
पंजाब

बीडीपीओ कार्यालय द्वारा असुरक्षित घोषित छह दुकानें किराये पर दीं

बीडीपीओ ने कहा कि दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए आज नोटिस निकल दिया गया गढ़शंकर : गढ़शंकर ब्लाक विकास तथा पंचायत अधिकारी के कार्यालय द्वारा सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के समीप असुरक्षित...
पंजाब

25 पत्ते नशीली गोलियां के साथ महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को 25 पत्ते नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई सुभाष चंद्र ने कृष्णा मंदिर के पास नाकाबंदी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सांसद मनीष तिवारी ने लिखा पत्र

गढ़शंकर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक पत्र लिखकर राज्य में चलने वाले उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण से...
Translate »
error: Content is protected !!