रिलीज से पहले कंगना रनोट की Emergency पर बवाल : धमकियां मिल रही, फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट भी नहीं

by

कंगना रनोट  इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी  को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वे मूवी का प्रमोशन करने में बिजी है और दर्शक भी उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब है। हालांकि, सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। कंगना को लगातार धमकियां मिल रही है और फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट भी नहीं मिला है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो पाएगी या नहीं। विवाद में घिरी फिल्म को लेकर कंगना ने बताया कि उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

सेंसर बोर्ड को भी मिल रही फिल्म इमरजेंसी को लेकर धमकियां ”   कंगना रनोट ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर बताया कि उनकी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन मिल गया था लेकिन इसे रोक दिया गया है। वीडियो शेयर कर कंगना बोली- “कई तरह अफवाहें आ रही है कि हमारी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर से सर्टिफिकेशन मिल गया है, लेकिन सही नहीं है। हमारी फिल्म क्लियर हो गई थी, लेकिन उसका सर्टिफिकेशन रोक दिया गया है, क्योंकि बहुत ज्यादा धमकियां आ रही हैं, जान से मार देने की। सेंसर वालों को भी धमकियां आ रही है। हमपर ये प्रेशर है कि इसमें मिसेज गांधी का असेसिनेशन न दिखाएं, पंजाब रॉयट्स न दिखाएं, मुझे समझ नहीं आ रही कि फिर क्या दिखाएं? क्या हुआ फिल्म अचानक से ब्लैक आउट हो गई। मुझे बहुत दुख रहा है, ये सब सुनकर। मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं”, ये कहते हुए कंगना इमोशनल हो जाती है।

पंजाब में हो रहा फिल्म इमरजेंसी को लेकर जमकर विरोध :  कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी को लेकर पंजाब में जमकर विरोध हो रहा है। सिख समुदाय ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। आरोप लगाया है कि फिल्म में सिख समुदाय को बहुत ज्यादा निगेटिव दिखाया है, जिससे उनकी इमेज खराब हो सकती है। वहीं, तेलंगाना में एक सिख संगठन ने फिल्म इमरजेंसी पर बैन लगाने की मांग की है।

रिलीज के लिए तैयार है कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी :   कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है। पहले ये फिल्म इसी साल जून में रिलीज होनी थी, पर किसी कारण से इस पोस्टपोन कर दिया गया। बता दें कि फिल्म की कहानी भारत में 1975 में लागू हुई इमरजेंसी पर बेस्ड है। इसमें कंगना रनोट लीड रोल प्ले कर रही है और वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक भी लीड रोल में हैं। फिल्म का डायरेक्शन कंगना ने किया है और मूवी उनके ही प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उद्योगिक ईकाई प्रदूषण फैला कर लोगो की सेहत से खिलवाड कर रही : सुनील चौहान

गढ़शंकर। हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योगिक ईकाई प्रदूषण फैला कर लोगो की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह यहां कानून व नियमों के उल्ट है वहीं उकत उद्योग का प्रबंधन प्रकृति व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में मेडिकल कैंप दौरान 270 मरीजों का चेकअप कर मुफ्त दवाईयां दी : मरीजों के ब्लड टेस्ट, ईसीजी व फुल बॉडी पैकेज के टेस्ट भी किए मुफ्त

गढ़शंकर। गढ़शंकर।  गांव पिपलीवाल में श्री राधे कृष्ण मंडल व माता ज्वाला जी जागरण कमेटी द्वारा कारवाई जा रही  श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन आज मेडिकल कैंप लगाया।  कैंप का उदघाटन शास्त्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्कूल भवनों के किए शिलान्यास

कहा, गुणवत्ता एवं परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं ठोस कदम एएम नाथ। चंबा, 22 फरवरी : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2...
article-image
पंजाब

एलईएमपीएल ने चारकोस ग्लोबल और प्लैनेट एडू के सहयोग से नर्सों के लिए जर्मन भाषा प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम किया शुरू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए वैश्विक करियर पथों का विस्तार करने की एक महत्वपूर्ण पहल में, एलईएमपीएल ने चारकोस ग्लोबल और प्लैनेट एडू के सहयोग से मोहाली में आधिकारिक तौर...
Translate »
error: Content is protected !!