रिश्वत मामले में डीआईजी भुल्लर की मुश्किलें बढ़ीं : शिकायतकर्ता की 90 पन्नों में गवाही पूरी

by

सीबीआई की विशेष अदालत में करीब 22,500 शब्दों में दर्ज हुए बयान; बचाव पक्ष ने क्रॉस एग्जामिनेशन में राजनीतिक साजिश से जुड़े सवाल उठाए

चंडीगढ़। पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके कथित बिचौलिए कृष्णु शारदा के खिलाफ आठ लाख रुपये रिश्वत मामले में अभियोजन पक्ष को अहम आधार मिला है। मामले के शिकायतकर्ता आकाश बत्ता की सीबीआई की विशेष अदालत में गवाही पूरी हो गई है। करीब एक महीने तक चली सुनवाई के दौरान उनके बयान लगभग 90 पन्नों में दर्ज किए गए, जिनमें करीब 22,500 शब्द शामिल हैं।

शिकायतकर्ता का बचाव पक्ष की ओर से क्रॉस एग्जामिनेशन भी किया जा चुका है। सीबीआई का दावा है कि जिरह के दौरान भी आकाश बत्ता रिश्वत मांगने से जुड़े अपने बयानों पर कायम रहे। उन्होंने अदालत में आरोपी भुल्लर की पहचान करते हुए मामले से जुड़े घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियोजन पक्ष इस गवाही को महत्वपूर्ण मान रहा है।

बचाव पक्ष ने राजनीतिक साजिश से जुड़े सवाल उठाए

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने शिकायतकर्ता के बयानों पर सवाल उठाए। सूत्रों के मुताबिक, भुल्लर के वकील ने जिरह के दौरान आकाश बत्ता से पूछा कि क्या उन्होंने किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़े व्यक्ति के कहने पर शिकायत दर्ज करवाई थी। बचाव पक्ष की कोशिश मामले को राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर यह सवाल उठाने की थी कि कहीं किसी नेता के इशारे पर भुल्लर को फंसाया तो नहीं गया।

शिकायत पर सीबीआई ने बिछाया था ट्रैप

पिछले साल आकाश बत्ता की शिकायत पर सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और कथित बिचौलिए कृष्णु शारदा को गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसके खिलाफ चल रहे एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर आठ लाख रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोप के मुताबिक, बिचौलिए ने भुल्लर के नाम पर उससे रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार क

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कम्युनिटी सेंटर का सांसद मनीष तिवारी ने गांव मलकपुर में किया उद्घाटन

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में लगातार करवाए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में गांव मलकपुर में नए बने कम्युनिटी सेंटर का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को करारा झटका : बेल्जियम कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण का दिया आदेश… कहा- निष्पक्ष सुनवाई होगी

मेंहुल चोकसी को एक और झटका लगा है जब बेल्जियम की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से जुड़े मामले में भारत को उसके प्रत्यर्पण...
article-image
पंजाब

बेहद शर्मनाक! ….12वीं क्लास के छात्र ने शिक्षिका के होंठ काटे, हालत नाजुक

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कक्षा 12 के छात्र ने एकतरफा प्यार की सनक में अपनी पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल की हालत गंभीर : किसान नेताओं ने केंद्र को चेताया- हालात हो सकते हैं बेकाबू

चंडीगढ़ । पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी हालत इस कदर नाजुक है कि अब वो सही से बोल भी नहीं पा रहे हैं। इस...
Translate »
error: Content is protected !!