रिश्वत लेते हुए पकड़ा : वक्फ बोर्ड के स्टेट ऑफिसर सादिक मोहम्मद को रिश्वत लेते शिमला के डीसी ऑफिस में विजिलेंस ने रेड कर

by

शिमला : विजिलेंस ने शिमला वक्फ बोर्ड के स्टेट ऑफिसर सादिक मोहम्मद को रिश्वत लेते शिमला के डीसी ऑफिस में विजिलेंस ने रेड कर पकड़ा। यह कुछ लोगों से वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी को रिन्यू करने के लिए एक लाख रुपए रिश्वत ले रहा था। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की। विजिलेंस की टीम दोपहर बाद डीसी ऑफिस पहुंची और आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। वह डीसी ऑफिस में रिश्वत के पैसे लेने आया था। विजिलेंस के अधिकारियों ने उक्त आरोपी से पूछताछ के लिए डीसी ऑफिस का कमरा नंबर 408 हायर किया। यहां पर आराेपी से पूछताछ की गई। फिलहाल विजिलेंस इस बात की जानकारी जुटाने में जुटी है कि वह पहले भी इस मामले में संलिप्त था या नहीं। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह किस-किस से पैसे ले रहा था। इसकी एक सूची तैयार की जाएगी। वहीं इस संबंध में डीसी शिमला आदित्य नेगी को भी सूचना दी जाएगी। प्रॉपर्टी रिन्युअल से जुड़े दस्तावेज भी विजिलेंस ने कब्जे में लिए हैं।
1 लाख की रिश्वत मांग रहा था शिकायतकर्ता से:
एसपी विजिलेंस अंजुम आरा ने भास्कर से बात करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता के कहने पर आरोपी सादिक मोहम्मद को पकड़ा है। वह एक लाख रिश्वत लेने के लिए शिमला डीसी ऑफिस आया था। टीम ने इसे रंगे हाथ दबोचा हैं। मामले की पूरी जांच कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन में मिलन कार्यक्रम आयोजित

 एएम नाथ। शिमला : शिमला में आज 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर के लिए 10 सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवाएं : रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों को लाभ

रोहित जसवाल।  शिमला। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने विभिन्न क्षेत्रों से एम्स बिलासपुर तक 10 सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की हैं। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इन सेवाओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त : इर्द गिर्द के इलाक़ों से किलाड़ तक पीठ पर लाए जा रहे मरीज़

एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : चंबा जिले की पांगी घाटी में भारी बर्फबारी के बाद हालात काफी गंभीर हो गए हैं। घाटी के शून गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन काम रोकने से लटके हैं हज़ारों युवाओं के प्रमाण पत्र : जयराम ठाकुर

एडमिशन का समय है, युवाओं का भविष्य अधर में है, सरकार निकालें समाधान,   हिमाचल प्रदेश को रेल बजट में प्राथमिकता देने के लिए केंद्र सरकार का आभार एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!