रिसेप्शनिस्ट मर्डर : पूर्व मंत्री के बेटे के रिसॉर्ट पर बुल्डोजर, फैक्ट्री को भीड़ ने किया आग के हवाले

by

गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट ढहा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार रात को आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया। पुलकित राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। 19 साल की अंकिता उसके रिसॉर्ट में रिशेप्सनिस्ट थी और वहां अनैतिक गतिविधियों का खुलासा करने की धमकी देने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी।
इस मामले में पुलकित के साथ उसके दो साथी अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता और सौरभ भास्कर भी अरेस्ट हुए हैं। उसके पिता विनोद आर्य भाजपा नेता हैं और उत्तराखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और यूपी के सह प्रभारी भी हैं। अंकिता 18-19 सितंबर से गायब थी। इसके बाद उसके पिता ने रिसॉर्ट पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की थी। बेटी का पता नहीं चलने पर उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर भी उसकी तलाश के लिए कैंपेन चल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर पुलकित से पूछताछ की। आरोपी ने अंकिता को गंगा में धकेल देने की बात कबूल की। इसके बाद रेस्क्यू एजेंसियों ने अंकिता का शव चिल्ला पावर हाउस के पास एक नहर से बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अंकिता भंडारी के लापता होने की सूचना 18 सितंबर को दी गई थी। जांच में पता चला है कि अंकिता 17 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुलकित आर्य, उसके रिजॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ ​​पुलकित गुप्ता के साथ ऋषिकेश गई थी। सूत्रों की मानें, तो अंकिता ने पुलकित रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियां चलने का विरोध किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि तीनों अंकिता पर अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव डाल रहे थे। इस पर अंकिता ने धमकी दी कि वह सभी को बता देगी कि पुलकित उस पर रिसॉर्ट के कस्टमर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। इस बात से गुस्साए पुलकित और उसके साथियों ने लड़की को नहर में धकेल दिया। पुलकित के बाद पुलिस ने रिसॉर्ट के कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश जाते समय अंकिता इन लोगों के साथ थी, लेकिन वह इनके साथ लौटकर नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने ऋषिकेश के रास्ते पर लगे हुए तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इनसे यह बात साबित हुई कि रिसॉर्ट से जाते समय कुल चार लोग थे, लेकिन वापस तीन ही लौटे। पुलकित की कहानी झूठ निकलते ही पुलिस का शक गहरा गया और उससे सख्ती से पूछताछ शुरू हुई।अंकिता ने पुलकित का मोबाइल फेंक दिया। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अंकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज हुई थी। 24 घंटे के अंदर लक्ष्मण झूला पुलिस ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित तीन आरोपियों ने गिरफ्तार कर लिया है। एस्डिरेफ के एक अधिकारी ने बताया कि अंकिता के परिजन ने शव की पहचान की। पुलिस ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या के मामले में बदल दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस जब आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए कोटद्वार लेकर जा रही थी। इसी दौरान बैराज पुल से आगे कोडीया में सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली और तीनों को जमकर पीटा। हालांकि, पुलिस ने बीच-बचाव कर तीनों को भीड़ से निकाला। पुलिस ने शुक्रवार को पुलकित, अंकित और सौरभ को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

विधायक जसबीर गिल ने DC कोमल मित्तल के साथ किया प्रभावित गांव का दौरा: गांव पुल पुख्ता, फ़िरोज रैलियां, नत्थूपुर, तलवंडी ड्डडिया, पत्ती मीरापुर व बहादुरपुर में बरसात के कारण खेतों में हुआ जल भराव

गांवो की पंचायतों के साथ मिलकर पानी की निकासी के किए जाएंगे योग्य प्रबंध: विधायक जसबीर गिल गांव वासी कब्जे हटाकर पानी के प्राकृतिक फ्लो में रुकावट को दूर करने में करें सहयोग: डिप्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल लोक सेवा आयोग से डॉ रचना गुप्ता सेवानिवृत, IG देव राज शर्मा नए सदस्य नियुक्त

एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल लोक सेवा आयोग में 6 साल का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद 15 जनवरी को डॉ रचना गुप्ता सेवानिवृत हो गई हैं। अब उनके स्थान पर हिमाचल पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने मंगला से टापूंन जीप योग्य सड़क का किया लोकार्पण : 1 करोड़ 80 लाख के किये शिलान्यास व उद्घाटन, पुंदला संपर्क सड़क के निर्माण के लिए व्यय होंगे 75 लाख रुपये

विधानसभा क्षेत्र चंबा के एक समान विकास के लिए प्रतिबद्ध: नीरज नैय्यर एएम नाथ। चंबा विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत आज लगभग 1 करोड़ 80 लाख के शिलान्यास व उद्घाटन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित न्याय पत्र : सत्ता में आने पर अग्नि वीर स्कीम खत्म करने , गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की घोषणा

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज नई दिल्ली में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित अपने घोषणापत्र का नाम न्याय पत्र रखा...
Translate »
error: Content is protected !!