रूस 4 महीने तक नहीं बेचेगा पेट्रोल : इन देशों पर होगा सबसे ज्यादा असर

by

नई दिल्ली : रूस ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित करने वाला अहम फैसला लेते हुए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने की तैयारी की है। उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने ऊर्जा मंत्रालय को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रूस का कहना है कि यह कदम घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए उठाया जा रहा है।

रूसी अधिकारियों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव—खासकर इजराइल और ईरान के बीच जारी टकराव—की वजह से वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इसके चलते पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

रूस फिलहाल रोजाना करीब 1.2 से 1.7 लाख बैरल पेट्रोल निर्यात करता है। ऐसे में निर्यात पर रोक से चीन, तुर्किये, ब्राजील, अफ्रीकी देशों और सिंगापुर जैसे बड़े खरीदार प्रभावित हो सकते हैं, जो रूसी ईंधन पर काफी हद तक निर्भर हैं।

भारत पर असर कितना :  विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का भारत पर सीधा असर सीमित रहेगा। इसकी वजह यह है कि भारत तैयार पेट्रोल के बजाय मुख्य रूप से कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) आयात करता है। देश अपनी जरूरत का लगभग 80% कच्चा तेल विदेशों से मंगाता है, जिसमें करीब 20% हिस्सेदारी रूस की है।

भारत के पास मजबूत रिफाइनरी नेटवर्क है, जिसके जरिए कच्चे तेल को प्रोसेस कर पेट्रोल और डीजल तैयार किया जाता है। देश रोजाना करीब 56 लाख बैरल कच्चे तेल को रिफाइन करता है और न सिर्फ घरेलू जरूरतें पूरी करता है, बल्कि तैयार ईंधन का निर्यात भी करता है।

हालांकि, विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि रूस के इस कदम से वैश्विक सप्लाई प्रभावित हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो कच्चे तेल की कीमतों में और उछाल आ सकता है। पहले ही मिडिल ईस्ट तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। कुल मिलाकर, रूस का यह फैसला भले ही घरेलू बाजार को स्थिर करने के लिए लिया गया हो, लेकिन इसके असर से वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राज कुमार ने मतदाताओं का किया धन्यवाद : विधानसभा क्षेत्र चबेवाल के गांव पट्टी में पहुंचकर ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

ग्राम पट्टी में अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से हो चुके हैं विकास कार्य:सरपंच शिंदरपाल -वाल्मीकि समिति ने धर्मशाला के लिए शौचालय, चारदीवारी और लंगर हॉल से संबंधित दिया मांग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डीएस ठाकुर ने लिया ग्वालू और करवाल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक डीएस ठाकुर ने शुक्रवार को ग्वालू और करवाल पंचायत में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ग्वालू और करवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना -रूफटाप से उत्पादित बिजली मुफ्त होगी : उपभोक्ता अपने विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हेतु उपयोग कर सकेगा – DC

कुल्लू , 02 नवम्बर :  उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूक करने...
article-image
पंजाब

भाजपा और आप में कोई फर्क नहीं -सरवन सिंह पंधेर बोले : पंजाब के मंत्री धालीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे किसान

किसान पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जो किया,...
Translate »
error: Content is protected !!