रेड क्रॉस सोसाइटी में अंशदान देने के लिए तारा चड्डा को किया सम्मानित

by
सोलन : अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने रेड क्रॉस सोसाइटी में अंशदान देने के लिए तारा चड्डा को आज उपायुक्त कार्यालय सोलन में सम्मानित किया।  अजय यादव ने कहा कि तारा चड्डा को रेड क्रॉस सोसाइटी को 5000 अमेरिकी डॉलर लगभग 04 लाख रुपए रेड क्रॉस की सदस्य रेणु कोरियन्स के माध्यम से दान करने के लिए सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व तारा चड्डा वर्ष 2021-22 में भी सोसाइटी को 3.72 लाख रुपए का अंशदान दिया था।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यह राशि उन्होंने जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं के इलाज के लिए दान किए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में वे रेड क्रॉस सोसाइटी को एक एम्बुलेंस भी दान करेंगी।
अजय यादव ने मानवता के कल्याण में योगदान के लिए तारा चड्डा की सराहना की।
इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य कुल राकेश पंत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज को सशक्त बनाने से पहले बेटी बने सशक्त : स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी नर्सिंग कॉलेज ककीरा में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

मासिक धर्म के दौरान रखे साफ सफाई का ध्यान एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से मिशन शक्ति के तहत सोमवार को स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी अस्पताल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अब सहायक स्टाफ नर्स के 780 पदों पर होगी भर्ती

चार एचएएस समेत 22 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, एचएएस को 1.77 लाख तक वेतन एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तैयारी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास की पहल : डॉ. सलारिया

सलूणी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने हेतु युवा संसद 28 फरवरी को एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के इको क्लब के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस का बड़ा एक्शन : 210 ग्राम हेरोइन, 90 नशीली गोलियों, 12 नशीले टीकों और ड्रग मनी सहित बुलट सवार महिला व युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 6 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बुलट मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला व पुरुष को 12 नशीले इंजेक्शन, 210 ग्राम हेरोइन, 90 नशीली गोलियां और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!