रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम…..स्पा सेंटर मालिक शटर गिराकर भागा : सीढ़ी लगाकर निकाले गए मुलाजिम

by

जालंधर :  जालंधर में पुलिस को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर संचालक बिल्डिंग का शटर बंद कर मौके से भाग गया। टीम में एक महिला समेत चार पुलिसकर्मी शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। योजनाबद्ध तरीके से रेड करने पहुंची टीम के आने की भनक मालिक को पहले ही लग गई। पुलिस के अंदर घुसते ही संचालक ने मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और स्टाफ सहित पिछले रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने साथ वाली बिल्डिंग के सहारे अंदर तो प्रवेश कर लिया, लेकिन आरोपियों ने निकास द्वार को भी नीचे से बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक महिला पुलिसकर्मी सहित चारों मुलाजिम अंदर ही फंसे रहे।

आखिरकार बाहर मौजूद पुलिस टीम ने सीढ़ी मंगवाई और खिड़की के रास्ते फंसे कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। थाना-7 पुलिस का कहना है कि स्पा संचालक और कर्मचारियों ने कानून से खिलवाड़ किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीबीसी द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर साईकिल रैली और भाषण प्रतियोगिता आयोजित

हमें पूर्वजों के बलिदान से सीखना चाहिए – धीरज वशिष्ठ होशियारपुर, 23 मार्च – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के तीन महान शहीदों – शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर के शहीदी दिवस के...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता की पत्नी की मौत : 6 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद : खनन माफिया का पीछा करते हुए उत्तराखंड पहुंची UP पुलिस के एनकाउंटर में एक भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जिस वक्त फायरिंग हुई महिला ड्यूटी से लौट रही थी।...
article-image
पंजाब

जन्म अस्थान निर्मल कुटिया टूटोमाजारा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर को समर्पित समागम 29 जुलाई को होगा : बाबा मखन सिंह , बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव टूटो मज़ारा के जन्म अस्थान निर्मलकुटिया ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी में मुख्य सेवादार बाबा मखन सिंह जी और संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर से समूह...
Translate »
error: Content is protected !!