रेडक्रॉस मंडी ने 15 क्षय रोगियों को बांटी 90 राशन किटें : निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की सेवा करने का निवेदिता नेगी ने किया आह्वान

by
मंडी, 12 अक्तूबर। जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी निक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिए गए मंडी शहर के 15 क्षय रोगियों को 90 राशन की किटें बांटी । एडीसी एवं रेड क्रॉस मंडी की उपाध्यक्ष निवेदिता नेगी ने योजना के अंतर्गत वीरवार को मंडी के विपाशा सदन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से यह राशन की किटें क्षय रोगियों को वितरित की।
निवेदिता नेगी ने इस अवसर पर बताया कि केंद्र सरकार के टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों की सहायता के लिए निक्षय मित्र योजना योजना शुरू की है। इसी के अंतर्गत जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मंडी 15 क्षय रोगियों को 90 राशन की किटें वितरित की गईं। उन्होंने बताया इस समय जिला में क्षय रोग के 1100 रोगी हैं जिन्हें रेडक्रॉस के माध्यम से राशन किटें दी जाएंगी।उन्होंने बताया कि क्षय रोग से ग्रस्त रोगियों को विशेष पोषण की आवश्यकता रहती है। इसलिए क्षय रोग के रोगियों को निशुल्क दवाओं के साथ पोषण किट उपलब्ध करवाई गईं।
क्या है निक्षय मित्र योजना
निक्षय मित्र योजना केंद्र सरकार की ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत क्षय रोग यानी टीबी से पीड़ित व्यक्ति को पोषण और आजीविका के स्तर पर मदद करने के लिए गोद लिया जाता है।टीबी रोगी को कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्थान या निजी संस्था गोद ले सकती है।
निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की सेवा करने का किया आह्वान
निवेदिता नेगी ने लोगों से निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की मदद करने के पुनीत कार्य को करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति क्षय रोगी को गोद लेकर उनकी सेवा कर सकता है। निक्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति या संस्था मरीजों को पोषण, डायग्नोस्टिक और रोजगार के स्तर पर मदद कर उनसे सच्ची मित्रता निभा सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश ठाकुर, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी ओपी भाटिया, जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर एल डी ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ पीयूष वैद्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता की : भारतीय सेना से सेवानिवृत अधिकारी कर्नल वीएन सुपनेकर ने दिया प्रशिक्षण

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला एवं मणिमहेश यात्रा के दौरान अर्जित ज्ञान के उपयोग के दिए निर्देश कार्यशाला में विभिन्न विभागीय 65 कर्मियों ने लिया हिस्सा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले : गलत खानपान सबसे बड़ा कारण – चिकित्सा सम्मेलन हिम मेडिकॉन में चिकित्सकों ने कई किए खुलासे

एएम नाथ।  नेरचौक( मंडी) :   हिमाचल प्रदेश के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। गलत खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है। युवा जंक फूड का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरीश राणा को कैसे दी जाएगी इच्छामृत्यु? …सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया पूरा तरीका

गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा पिछले 13 साल से अचेत अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच पड़े हैं। साल 2013 में जब वह चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहे थे, तब हॉस्टल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भूटान सरकार को 5000 से अधिक चिलगोजा के किए पौधे भेंट

एएम नाथ। शिमला : रॉयल भूटानी एम्बेसी के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन ताशी पेलडन और मंत्री सलाहकार चिमी वांगमो के नेतृत्व में भूटान साम्राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!