रेप केस में आया नाम, पुलिस हिरासत से भागा : अव ऑस्ट्रेलिया कैसे पहुंचा AAP विधायक ? पंजाब में मचा सियासी तूफान

by

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है. जहां, आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी के गंभीर आरोप लगे हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए।

पुलिस के छापे और नाकामी

दरअसल, ज़ीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर 1 सितंबर को उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, वह तब से फरार चल रहे थे. लेकिन अब जाकर यह खुलासा हुआ है कि वे ऑस्ट्रेलिया भाग चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, पठानमाजरा की तलाश में पटियाला पुलिस लगातार छानबीन करने में जुटी हुई थी. लेकिन वह गिरफ्तारी से बचते रहे. इसके अलावा यहां तक कि उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था. पुलिस ने दावा करते हुए कि हरियाणा के करनाल जिले के डाबरी गांव में जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई, तब उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर ने सिर्फ गोलीबारी की बल्कि साथ ही पत्थरबाजी भी की. हालांकि, विधायक ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें डर था कि पुलिस उन्हें “फर्जी मुठभेड़” में मार देगी, इसलिए वे वहां से फरार हो गए।

ऑस्ट्रेलिया से दिया वीडियो इंटरव्यू

अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद पठानमाजरा का एक वीडियो इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वे ऑस्ट्रेलिया में एक पंजाबी वेब चैनल से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वे “जमानत मिलने के बाद ही भारत लौटेंगे”. विधायक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को राजनीतिक साज़िश बताया और कहा कि पंजाब में उनकी आवाज़ दबाई जा रही है।

इंटरव्यू में क्या बोले पठानमाजरा ?

वीडियो इंटरव्यू पठानमाजरा ने कहा कि वे न्यायपालिका पर पूरी तरह से भरोसा रखते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि यह केस पूरी तरह से झूठा है. राजधानी दिल्ली में हारने के बाद कुछ नेता पंजाब पर पूरी तरह से कब्ज़ा कर चुके हैं और राज्य को बर्बाद करने में जुटे हुए हैं।

कहां तक पहुंची अदालत की कार्रवाई ?

पठानमाजरा के बार-बार पेश नहीं होने की वजह से पटियाला अदालत ने उनके खिलाफ उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस अब उनके खिलाफ ग़ैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करवाने की तैयारी में जुटी हुई है।

क्या हैं महिला के गंभीर आरोप ?

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसके साथ संबंध बनाए, और बाद में यह पता चला कि वह पहले से शादीशुदा थे. साथ ही महिला ने दावा करते हुए कहा कि साल 2021 में पठानमाजरा ने दूसरी शादी कर ली थी. महिला ने उन पर लगातार यौन शोषण, धमकाने और अश्लील सामग्री भेजने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

सवालों के घेरे में कैसे पहुंची पुलिस ?

पठानमाजरा का देश छोड़कर भागना अब पंजाब पुलिस पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. लगातार छापेमारी और लुकआउट नोटिस के बावजूद उनका ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाना यह दिखाता है कि या तो पुलिस की लापरवाही हुई, या उन्हें राजनीतिक संरक्षण दिया गया है।

फिलहाल पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जबकि सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि “आखिर एक रेप आरोपी विधायक इतनी आसानी से देश से छोड़कर कैसे भाग सकता ?।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस कांस्टेबल के 1,226 पदों पर भर्ती के लिए एक बार की आयु में छूट को हिमाचल सरकार ने दी मंजूरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1,226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने को मंजूरी...
article-image
पंजाब

वर्षगांठ मनाई : बरनाला निवासी डाक्टर राकेश पुंज और उनकी पत्नी डाक्टर पारूल पुंज की ओर से अपनी शादी की 26 वी मनाई वर्षगांठ

बरनाला निवासी डाक्टर राकेश पुंज और उनकी पत्नी डाक्टर पारूल पुंज की ओर से अपनी शादी की 26 वी वर्ष गांठ मनाई Share     
article-image
पंजाब

वाटर सप्लाई और सीवर लाइनों के प्रोजेक्ट्स के लिए 1088.45 लाख रुपए के प्रस्ताव पारित

होशियारपुर, 10 अगस्त: शहर के विकास के प्रयासों के तहत होशियारपुर नगर निगम ने हाल ही में वाटर सप्लाई, सीवर लाइन डालने और पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए 1088.45 लाख रुपए के प्रस्ताव पारित...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा द्वारा स्कूल ऑफ़ एमिनेंस गढ़शंकर में ‘स्व-अनुशासन’ विषय पर प्रेरणादायक सत्र का आयोजन

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा द्वारा स्कूल ऑफ़ एमिनेंस गढ़शंकर में विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास को ध्यान में रखते हुए “स्व-अनुशासन का स्वास्थ्य और जीवनशैली पर प्रभाव” विषय पर...
Translate »
error: Content is protected !!