रेस्क्यू ऑपरेशनों के तैयार किए होमगार्ड्स और अन्य वॉलंटियर्स : DC अमरजीत सिंह

by
डीडीएमए ने कोलकाता और पौंग डैम में करवाए डाइविंग और वाटर सेफ्टी रेस्क्यू कोर्स
उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र
एएम नाथ। हमीरपुर :  बाढ़, जल भराव या अन्य कारणों से नदी-नालों एवं तालाबों मंे डूबने की घटनाओं अथवा अन्य आपात परिस्थतियों के दौरान बचाव कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के जवानों तथा अन्य वॉलंटियरों को कोलकाता के एक अंडर वाटर डाइविंग स्कूल और जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम में अलग-अलग प्रशिक्षण कोर्स करवाए हैं।
उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने मंगलवार को इन दोनों कोर्सों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कोलकाता के एक संस्थान से 42 दिन का डीप अंडर वाटर डाइविंग कोर्स करने वाले होमगार्ड्स के 12 जवानों और 3 अन्य वॉलंटियरों में अंकुश परमार प्रथम रहे। अन्य प्रतिभागियों में पवन कुमार, अविनाश ठाकुर, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश परमार, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, मनोज, रणवीर सिंह, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे।
जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम से 14 दिन का स्वीमिंग कोर्स करने वाले होमगार्ड्स के 17 जवानों और 3 अन्य वॉलंटियरों में अशोक, कौशल कुमार, सतीश, राजिंद्र, रवि, पवन, अविनाश, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश परमार, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, अंकुश परमार, मनोज, रणवीर सिंह, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे।
सभी जवानों एवं वॉलंटियरों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण कोर्स करने के बाद ये जवान आपात परिस्थितियों में बचाव कार्यों को अंजाम देने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेंगे।
इस अवसर पर होमगार्ड्स के कंपनी कमांडर अशोक रांगड़ा, डीडीएमए की समन्वयक (प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण) समीक्षा शर्मा, भानु शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हुया सस्ता, क्या हुया महंगा….0% से 40% तक GST महाबोनस में कौन सी चीज कहां?… पूरी ल‍िस्‍ट

नई दिल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी दरों में भारी कटौती का ऐलान किया। यह कटौती 22 सितंबर से लागू हो रही है। जीएसटी में बदलाव से कई चीजों पर टैक्स...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में नए कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

 रोहित जसवाल। ऊना, 11 फरवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में इन्हें पूर्ण करने के...
हिमाचल प्रदेश

सड़क निर्माण और टारिंग कार्य में तेजी लाने के सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन नेदिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन ने लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हाल ही में हुई...
Translate »
error: Content is protected !!