रैत में 200 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री, केवल सिंह पठानिया ने बांटी किटें

by

प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशील

एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को रैत में लगभग 200 आपदा प्रभावित परिवारों को एमरीकेयर संस्था के सौजन्य से घरेलू उपयोग की किटें वितरित कीं।
इस अवसर पर प्रभावित परिवारों से संवाद करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बरसात के दौरान आई आपदा के समय हर प्रभावित परिवार को यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राहत मैनुअल में संशोधन कर इसे और अधिक जनहितैषी बनाया गया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को समयबद्ध एवं प्रभावी सहायता मिल सके।
उन्होंने एमरीकेयर संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने सेवा भावना के साथ आगे आकर यह मानवीय कार्य किया है, जो अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार, वैज्ञानिक अधिकारी एवं एटीसी प्रभारी सुनंदा पठानिया, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, रीना पठानिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सरिता सैनी,एमरीकेयर संस्था के संजय परमार तथा पंकज पंडित तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन ने मुझे गढ़ने में अपना भरपूर सहयोग दिया – मुख्यमंत्री सुक्खू

नादौन ने मुझे गढ़ने में अपना भरपूर सहयोग दिया है। आज भी आपका स्नेह और विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ हमारी प्राथमिकता है। आज कड़साई में PHC की आधारशिला रखी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ की भीड़ और सफाई पर राकेश टिकैत ने कहा- “योगी सरकार ने कर दिखाया कमाल!” अखिलेश को भी लिया आड़े हाथों

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की तैयारियों और व्यवस्थाओं की तारीफ हर ओर हो रही है। इस बार किसान नेता राकेश टिकैत भी संगम में स्नान करने पहुंचे, जहां उन्होंने योगी सरकार की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के भट्टाकुफर में एक पांच मंजिला भवन जमींदोज

एएम नाथ। शिमला : राजधानी शिमला में बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज सुबह शिमला के भट्टाकुफर स्थित माठू कॉलोनी में एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘कभी फ्लैट तो कभी होटल में बुलाता’, सीनियर अधिकारी करता था गंदी बात, महिलाओं ने कर दी धुनाई

राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैंसर इंस्टीट्यूट के एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर महिला कर्मचारियों ने हमला कर दिया। ऑफिसर को उनके ही ऑफिस में बुरी तरह पीटा...
Translate »
error: Content is protected !!