रोक न लगाई गई तो : पी.ए.पी. चौक बंद करके नैशनल हाइवे जाम किया जाएगा

by

जालंधर, 15 अक्तूबर: बीते दिनीं ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख भाई अमृतपाल सिंह द्वारा प्रभु यीशु मसीह पर विवादित टिप्पणी की गई थी, जिसको लेकर आज मसीह भाईचारे द्वारा एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की गई, जिसमें उन्होंने सरकार तथा पुलिस प्रशासन को आगाह किया कि जल्द ही इन लोगों पर रोक न लगाई गई तो 17 अक्तूबर को पी.ए.पी. चौक बंद करके नैशनल हाइवे जाम किया जाएगा।
जानकारी देते हुए क्रिश्चियन फैडरेशन पंजाब के अध्यक्ष पीटर शिंदा ने कहा कि उननके विभिन्न संगठनों द्वारा प्रेस कांफ्रैंस की गई है, जिसमें उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह का जो बयान सामने आया है, उसको लेकर क्रिश्चयन भाईचारे में काफी रोष है।
उन्होंने कहा कि अमृतपाल द्वारा तरह-तरह के बयान देकर यूथ को गुमराह किया जा रहा है तथा प्रदेश का माहौल खराब करने की बात की जा रही है। आज उनके द्वारा पंजाब पुलिस कमिश्नर को एक मांगपत्र दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जल्द ही इन लोगों के भडक़ाऊ भाषणों पर लगाम लगाई जाए, अन्यथा आने वाले समय में संघर्ष तेज किया जाएगा तथा 17 अक्तूबर को पीएपी चौक में धरना लगा कर यातायात ठप किया जोगा। एलबर्ट दुआ ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब का माहौल खराब करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अपने एक हजार वर्षों के गौरवमयी...
article-image
पंजाब

वज्र कोर के जीओसी ने दिग्गजों के साथ स्थायी संबंधों की पुष्टि की : राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर जोर दिया

जालंधर/ होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया, एवीएसएम. वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, वज्र कोर ने आज जालंधर छावनी में भारतीय सेना के दिग्गजों के साथ भावपूर्ण बातचीत की। यह बातचीत राष्ट्र निर्माण की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राम मंदिर में 22 जनवरी को लंगर का आयोजन करेंगे निहंग सिख- बाबा हरजीत सिंह बोले- भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा है, तो मैं कैसे पीछे रह सकता हूं

अयोध्या: निहंग सिख के एक वंशज ने कहा है कि वह अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान भक्तों के लिए ‘लंगर’ का आयोजन करेंगे। निहंग सिख बाबा...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जरुरी वस्तुओं की दुकानों को छूट के आदेश जारी

होशियारपुर :  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज पंजाब सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अंतर्गत जिले में कुछ जरुरी वस्तुओं की दुकानों व गतिविधियों को सोमवार से शुक्रवार सांय पांच बजे...
Translate »
error: Content is protected !!