रोजगार के नाम पर सदन में भी झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by

1 साल में 11000 नौकरियां छीनने की बात अपने मुंह से कर रहे हैं मुख्यमंत्री

सिर्फ मुख्यमंत्री के झूठ के सहारे नहीं हो सकता प्रदेश का भला

नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा की

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार सरकार अब सदन में रोजगार के नाम पर झूठ बोलकर सदन को भी गुमराह कर रही है। यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सरकार के लिए इससे बुरी स्थिति और क्या हो सकती है कि मुख्यमंत्री कुछ भी कहे, कहीं भी कहे उस पर यकीन नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री सदन में भी खड़े होकर झूठ बोलते हैं, सड़क पर भी खड़े होकर झूठ बोलते हैं। रोजगार के मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वारा किए गए वॉक आउट के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के दिन भी झूठ बोलते हैं। अपने संबोधन विधानसभा में दिए गए प्रश्नों के जवाब में भी झूठ बोलते हैं। मुख्यमंत्री और विधानसभा के अंदर ही एक लाख नौकरी पहली कैबिनेट में और 5 लाख रोजगार देने की गारंटी से मुकर गए थे जिसे भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के गारंटी पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री का झूठ बेनकाब हुआ था।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज फिर सरकार ने सदन में खुद को झूठा साबित किया है। सरकार द्वारा विधानसभा में दिए गए आंकड़ों में सरकार ने 2024 में कहा था कि 34980 लोगों को नौकरी दे चुके हैं। उसके 1 साल बाद मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहते हैं कि उन्होंने 23191 नौकरियां हिमाचल प्रदेश के युवाओं को दी हैं। मुख्यमंत्री क्या बात करना चाहते हैं? 1 साल के अंदर उन्होंने जो नौकरियों का आंकड़ा दिया था उसमें 11000 नौकरियों की कमी कैसे आई? मुख्यमंत्री द्वारा इस स्तर पर झूठ बोला जा रहा है जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल है। मुख्यमंत्री की बात का एक महत्व होता है। हमेशा उन्हें तोल कर ही बात करनी चाहिए। लेकिन इस बात का दु:ख है कि मुख्यमंत्री को इस बात की परवाह भी नहीं है कि उनकी बात को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। सरकार से लोगों का विश्वास इस कदर उठ जाना बहुत दु:खद है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आते ही 15 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालने का रिकॉर्ड इसी सरकार ने बनाया। डेढ़ लाख से ज्यादा पद मुख्यमंत्री ने एक झटके में ही खत्म कर दिए। जबकि सत्ता में आने के लिए इस सरकार के बड़े-छोटे सभी नेता प्रदेश भर के युवाओं को नौकरियां ही बांट रहे थे। ठूंजा साल की, पक्की और पेंशन वाली नौकरी देने का वादा करने वाले अब न जाने कहां चले गए। सुक्खू सरकार ने नौकरी देने के नाम पर खूब अड़ंगे लगाए। मुख्यमंत्री सिर्फ झूठ बोलकर अपना समय निकाल रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा करते हुए घटना को अत्यंत दु:खद एवं शर्मनाक बताया। जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरीके का बर्ताव किसी भी सभ्य समझ में स्वीकार नहीं हो सकता। हमला करने वाली आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे समाज में एक स्पष्ट संदेश जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन से शिमला ग्रामीण, ठियोग और नारकण्डा के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर जयचंद पंचायत में हर घर दस्तक अभियान का आगाज : युवा स्वस्थ होगा तो देश भी सुरक्षित होगा – SDM विशाल शर्मा

ऊना, 10 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद से की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर…. कल रात 20 वर्षीय युवक के मर्डर से साफ़ हो गया गढ़शंकर में आम लोग सुरक्षित नहीं : अमरप्रीत लाली

विफल पुलिस व प्रशासन में चहेते अफसरों को नियुक्त करने वाले विधायक को जनता से माफी मांगनी चाहिए गढ़शंकर।  विधानसभा हल्का गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और लोगों का सरकार, प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लो ब्लड प्रेशर, बिगड़ती हालत… किसान नेता डल्लेवाल की हालत पर डॉक्टरों ने जताई चिंता डॉक्टरों ने कहा-स्थिति चिंताजनक

खनौरी बॉर्डर :  किसानों के मुद्दों पर विचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत...
Translate »
error: Content is protected !!