*रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के तीन दिवसीय द्रोणा -2025 कार्यक्रम का पालमपुर में राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ*

by
सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में रोटरी क्लब की भूमिका सराहनीय : राजेश धर्माणी
एएम नाथ। पालमपुर, 28 जून :- नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार देर सायं को पालमपुर के निजी होटल में रोटरी क्लब सिरसा के सौजन्य से रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 के रूप में भूपेश मेहता की इंस्टालेशन सैरेमनी और 3 दिवसीय द्रोणा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में क्लब की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब विश्व भर में मानवता और सामाजिक हित में कार्य कर रहा है।
May be an image of 6 people, suit and text
मंत्री ने रोटरी क्लब के आगामी सेवा प्रकल्पों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने भूपेश मेहता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
May be an image of 3 people and text
उन्होंने कहा कि हिमाचल, प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है और प्रदेश सरकार, प्रदेश के पर्यटन आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के बनखंडी में बड़ा जियोलॉजिकल पार्क का निर्माण किया जा रहा और कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार भी प्रस्तावित है।
May be an image of ‎13 people and ‎text that says "‎10P300 AVEZzO ዳ RtsSan ብወስ GoC Goo 26) pesh remor: otar rict ict30 30 高称 ABی El 常 ROTA CL SIRSA‎"‎‎
उन्होंने कहा कि पालमपुर को वीर भूमि के साथ-साथ चाय नगरी के नाम से भी जाना जाता है यहां पर रोटरी आई हॉस्पिटल भी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी वन समृद्धि योजना को पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने और स्थानीय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम रोजगार सृजन के साथ-साथ फलदार पेड़ लगाकर वन भूमि को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है।
क्लब के पीडी वरिष्ठ डॉ. सुभाष नरूला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और आज के कार्यक्रम की रूपरेखा भी रखीं।
रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. संदीप चौहान ने अपने कार्यकाल का ब्यौरा रखा और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 के रूप में पद ग्रहण भूपेश मेहता ने क्लब के लिए निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य के बारे में बताया।
May be an image of 1 person, speaker and lighting
यह रहे मौजूद
आयुक्त नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा, वन मंडल अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा, सोनिया चौहान, डॉ. सुभाष नरूला, डाॅ. शील नरूला,अमजद अली,फिरदौस अमज़द,डाॅ. बीएम धीर, नीलम धीर, प्रेम अग्रवाल,राजेश चडीवाल, गुलशन वधवा, गुलबहार रिटोल , रणदीप रिटोल,वेद लखोटिया, संजय अरोड़ा ,मनीष मेहता, भगवान दास गुप्ता सहित रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के सदस्य,पालमपुर के रोटेरियन शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जस्टिस स्वर्णकांता ने सुना दी खरी-खरी …..9 मार्च को मेरा दिल बैठ गया…’ भरी अदालत में क्या बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को आबकारी नीति मामले में फिर से सुनवाई हुई है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से दायर उस याचिका पर विचार किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने मामले...
article-image
पंजाब , समाचार

आज कुल 39 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल,सबसे अधिक आप ने 15 उम्मीदवारों के भरे नामांकन

बीजेपी ने 7,अकाली दल ने 9,कांग्रेस ने 3 ओर पांच आजाद ने किए नामांकन पत्र दाखिल किए सतलुज ब्यास टाईमस (नंगल) कौंसिल चुनवों के नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन मंगलवार को कुल...
article-image
पंजाब

श्याम प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता की खातीर बलिदान दिया : सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : आज भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पूर्व चेयरमैन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एवं पंजाब प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय सांपला के निवास पर...
article-image
पंजाब

India Asserts Its Stance Against

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 14 : Senior Journalist and Educationist Sanjiv Kumar Shares His Views on the Prime Minister’s Address In a powerful address to the nation, Prime Minister Narendra Modi reaffirmed India’s unwavering resolve against...
Translate »
error: Content is protected !!