रोहतक के सोमवीर बने सुकेत केसरी, चंडीगढ़ के आशीष रहे उप-विजेता : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने किया कुश्ती विजेताओं को सम्मानित

by
परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न
एएम नाथ। / रोहित जसवाल। सुंदरनगर, 28 मार्च।  सुन्दरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2025 परम्परागत शोभा यात्रा के साथ शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास प्रबंधन, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने 22 मार्च से शुरू हुए इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और शोभा यात्रा में भाग लिया। उन्होंने नागौण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में भी भाग लिया और कुश्ती विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने नलवाड़ मेले के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया।
समापन अवसर पर राजेश धर्माणी की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदरनगर से नागौण स्टेडियम तक भव्य शोभायात्रा में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहनलाल ठाकुर, कांग्रेस प्रत्याशी नाचन विधानसभा नरेश चौहान, एपीएमसी बिलासपुर के अध्यक्ष सतनाम शर्मा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक अतुल कड़ोहता, अध्यक्ष नगर परिषद सुंदरनगर जितेंद्र शर्मा, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी सुंदर नगर भारत भूषण, तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा बीडीओ सुंदरनगर विवेक चौहान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शिरक्त की।
तकनीकी शिक्षा मंत्री कुश्ती प्रतियोगिता में मौजूद रहे और प्रतियोगिता का आनंद लिया। प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
*रोहतक के सोमवीर ने जीता सुकेत केसरी का खिताब*
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अवसर पर दो दिन आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में सुकेत केसरी का खिताब रोहतक के सोमवीर ने जीता जबकि चंडीगढ़ के आशीष उप-विजेता रहे। विजेता और उप-विजेता को क्रमशः 51 हजार और गुर्ज तथा 41 हजार रुपये और बर्तन प्रदान कर मुख्यअतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
सुकेत हिमाचल कुमार का खिताब बटवाड़ा ने धीरज ने अपने नाम किया तथा बटवाड़ा के ही भरतभूषण उप-विजेता रहे। विजेता और उपविजेता को क्रमशः 31 हजार और गुर्ज तथा 25 हजार रुपये और बर्तन प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
सुकेत कुमार अंडर 17 प्रतियोगिता में सुंदरनगर के शाखवीर यादव विजेता रहे और ध्वाल के सिद्धार्थ उप-विजेता रहे। इन्हें क्रमशः 15 हजार और गुर्ज तथा 11 हजार रुपये और बर्तन प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित

ऊना: पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बचत भवन चंबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला एएम नाथ। चम्बा :  मुख्यालय चंबा स्थित बचत भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैनिक कल्याण विभाग चम्बा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बास्केटबाल में बधानी, हैंडबाल में कांगू और जूडो में उहल स्कूल ने मारी बाजी : खेलों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को मिलता है नया आयाम: कुलदीप सिंह पठानिया

हमीरपुर, 11 अक्तूबर। छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता बुधवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा स्वच्छता अभियान ऊना, 15 सितंबर: अतिरक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी...
Translate »
error: Content is protected !!