रोहतांग के समीप ऑल्टो कार खाई में गिरी चार की मौके पर ही मौत,

by

एक घायल की हालत गंभीर

एएम नाथ। मनाली (कुल्लू) :रोहतांग सड़क मार्ग पर राहनीनाला के समीप एक ऑल्टो कार नंबर HP 01 K-7850 गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार एक होटल का स्टाफ रोहतांग दर्रे की तरफ जा रहा था, लेकिन राहनीनाला के पास सभी हादसे का शिकार हो गए। मनाली थाना से पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घायल को अस्पताल लाया जा रहा है। जबकि खाई दुर्घटना में मारे गए लोगों को निकलने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी पर्यटक बताए जा रहे हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके को रवाना हो गई है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएनबी ने स्वर्गीय सैनिक के परिवार को दिया 50 लाख का क्लेम

हमीरपुर 28 सितंबर। पंजाब नेशनल बैंक की रक्षक प्लस योजना कई सैनिकों, अर्द्धसैनिकों और पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। इसी योजना के तहत बैंक के अधिकारियों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

एएम नाथ।  हमीरपुर 02 मई। जिला में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी चुनाव के लिए एमसीसी समिति के अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित : आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदारियां तय

एएम नाथ।  मंडी, 23 अप्रैल। नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के सुचारू संचालन को लेकर आचार संहिता (एमसीसी) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनके कार्यक्षेत्र निर्धारित कर दिए गए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार बीबीएमबी से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया वसूली के लिए प्रयासरत : वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम सर्वोच्च न्यायालय में मजबूती से रखेगी प्रदेश का पक्ष

एएम नाथ। शिमला :  जेएसडब्ल्यू ऊर्जा मामले में सर्वोच्च न्यायालय में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के उपरांत वर्तमान प्रदेश सरकार अब बीबीएमबी परियोजनाओं से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया की वसूली के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!