रोहित ठाकुर ने प्राउंठी मे अग्नि पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

by
शिमला, 03 जनवरीः शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत मैन्युअल के तहत राहत प्रदान की जाती है, लेकिन यह भी आवश्यक है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लकड़ी के मकानों मंे रहने वाले लोग अपने मकानों का बीमा भी करवाएं, जिससे उनके नुकसान की क्षतिपूर्ति हो सके। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियांे से इस विषय में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिल्ली के प्राउंठी गाँव में 1 जनवरी, 2024 की रात हुई आगजनी की घटना का जायजा लेने के उपरांत कही। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर इस दुःखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
शिक्षा मंत्री ने प्रशासन को अग्नि पीड़ित परिवारों को फौरी राहत पहुँचाने के निर्देश दिये व पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान, डीएफओ रोहड़ू शाहनवाज़ बट्ट एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18-59 आयु वर्ग में 30 सितंबर तक फ्री लग रही सतर्कता डोज़, सभी लगवाएंः डीसी

दूसरी डोज़ के छह माह बाद लगवाई जा सकती है सतर्कता डोज़, पहले 9 महीने बाद लगता था टीका ऊना :20 जुलाई: वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत सरकार द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों के हैंडबैग से 32 बोर के कारतूस बरामद , दो गिरफ्तार; पुलिस कर रही गहनता से जांच

बीते मंगलवार की शाम को सिविल एयरपोर्ट पर तैनात पुलिस पार्टी द्वारा यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही थी।  इसी दौरान बिक्रम सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गुड़गांव (हरियाणा) और गुरविंदर सिंह पुत्र सुखदेव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चांद तक पहुंची सरकार, चंबा तक नहीं : सदर विधायक नीरज नैयर

पिछड़े जिले चंबा की बेहतरी की तरफ किसी ने नहीं दिया ध्यान एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले चंबा की बेहतरी की तरफ आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। सरकारें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के नेता भारत में रहते, लेकिन भाषा पाकिस्तान की बोलते – ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तान हाथ कांग्रेस के साथ मिला हुआ : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। सुजानपुर : चौगान में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा चारों लोकसभा सीट जीतकर चौका और छह विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!