लंदन दौरे में एक भी सरकारी पैसा नहीं किया खर्च.. विपक्ष बिना मुद्दों के चलते कर रहा राजनीति : सीएम सुक्खू

by

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी और विपक्ष पर करारा पलटवार किया।

उन्होंने साफ किया कि उनका हालिया लंदन दौरा पूरी तरह निजी था और इस पर सरकार का एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपनी बेटी का एडमिशन कराने लंदन गए थे, लेकिन विपक्ष ने इस निजी यात्रा को भी राजनीतिक रंग देने की कोशिश की। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता को गुमराह करने वाली यह राजनीति भाजपा को शोभा नहीं देती।

इसी दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के विदेश दौरे को लेकर उठे विवाद पर भी मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जिस अधिसूचना को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उसमें किसी अधिकारी के हस्ताक्षर तक नहीं हैं।

सुक्खू ने साफ किया कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी मंत्री या अधिकारी विदेश यात्रा नहीं कर सकता। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठे आरोप गढ़कर भ्रम फैलाना उनकी आदत बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सीमेंट पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया है, बल्कि विपक्ष मुद्दों को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से हिमाचल प्रदेश को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यही हाल अन्य छोटे राज्यों का भी है और सभी ने अपनी समस्या केंद्र सरकार के सामने रखी है।

सुक्खू ने विपक्ष से सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का इंतजार अभी तक क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा से जूझ रहे हिमाचल को इस समय पैसों की सख्त जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि हिमाचल वित्तीय तंगी से गुजर रहा है और आने वाले चार से पांच महीनों तक हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) और हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों को वेतन मिलने में देरी हो सकती है। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों को वेतन और पेंशन समय पर मिलना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। सुक्खू ने इसके लिए पिछली भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मौजूदा सरकार हर हाल में हालात को सुधारने के लिए प्रयासरत है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज शिमला में छह मोबाइल फॉरेंसिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस को समर्पित किया। प्रत्येक वाहन की कीमत 65 लाख रुपये है और ये आधुनिक तकनीक से लैस हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों से अपराध की जांच तेजी से और सटीक ढंग से हो सकेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस को इससे अपराध नियंत्रण में बड़ी मदद मिलेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में चिट्टे के साथ पकड़े पुलिस कर्मी और विद्युत बोर्ड कर्मी

पुलिस वाले ही चिटा तस्करी करने लगे तो आम जनता को किसका डर रहेगा एएम नाथ। बिलासपुर : सदर पुलिस टीम ने सुंगल में नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी और एक विद्युत बोर्ड...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर — ज्वाइंट एक्शन कमेटी की कमिश्नर से सकारात्मक बैठक, कई मांगों पर बनी सहमति

चंडीगढ़ | पुनीत महाजन : ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन जी के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने कोटला बड़ोग में नशा मुक्ति केंद्र के लिए 5.34 करोड़ रुपये किए मंजूर

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने और नशे की लत से प्रभावित युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए एक व्यापक द्वि-आयामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के सशक्तिकरण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय, चम्बा में घुमंतू गुज्जर समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!