लंबाडग नदी बरोट में डाला गया 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज

by
एएम नाथ। मंडी, 19 मार्च। मात्स्यिकी विभाग हिमाचल प्रदेश मत्स्य मण्डल मण्डी द्वारा बुधवार को लंबाडग नदी बरोट में 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज सफलतापूर्वक डाला गया। इस अवसर पर जिला मण्डी के उपायुक्त अपूर्व देवगन, उपमंडल अधिकारी पधर सुरजीत सिंह, बीडीओ पधर विनय चौहान, ग्राम पंचायत बरोट के प्रधान रमेश ठाकुर, एडीएफ मण्डी श्रीमती नीतू सिंह और मत्स्य अधिकारी विमल गुलेरिया इस अवसर पर उपसिथत रहे।
यह ब्राउन ट्राउट की फिंगरलिंग्स विभागीय ट्राउट सरकारी फार्म बरोट में उत्पादित की गई थीं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य क्षेत्र में ट्राउट एंग्लिंग पर्यटन को बढ़ावा देना और इसके माध्यम से स्थानीय एंग्लर्स की आय में वृद्धि करना और नदीय ट्राउट मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने इस दौरान सरकारी ट्राउट फार्म बरोट का भी भ्रमण किया और फार्म पर चल रही ट्राउट मत्स्य पालन गतिविधियों का जायजा लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नि-क्षय मित्र योजना को बढ़ावा देने पर जोर : टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लाल

रोहित भदसाली।  ऊना, 18 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने जिलावासियों से टी.बी मुक्त ऊना बनाने में सक्रिय सहयोगी बनने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामदरबार स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

पुनीत महाजन | चंडीगढ़ :रामदरबार कॉलोनी फेज-2 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर चंडीगढ़ कमलेश बनारसी दास ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के गांव बीनेवाल के जंगल बड़े सत्तर पर चलाया जा रहा अवैध खैर का डिपो : पंजाब व हिमाचल से चोरी खैर के पेड़ काट कर खैर इस डिपो में पहुंचाया जाता

वन माफिया चोरी पेड़ काट कर लेकर आने वालों से चार से पांच हजार में प्रति किवंटल खरीदता है खैर की लकड़ और आगे वेचता 14 से 15 हजार प्रति क्विंटल गढ़शंकर :  वन...
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने ऊना बाजार में मास्क न पहनने पर काटे चालान, जागरूक भी किया

ऊना :   एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने आज ऊना शहर में मास्क न पहनने वालों के चालान काटे। उन्होंने न्यू आईएसबीटी ऊना, रोटरी चौक, जीवन मार्केट व खोखा मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण किया...
Translate »
error: Content is protected !!