लंबित इंतकाल दर्ज करवाने के लिए लगाए गए विशेष कैंप : सभी तहसीलों में छुट्टी वाले दिन विशेष कैंप लगाकर लोगों को दी गई है बड़ी सुविधा: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 6 जनवरी: राजस्व, आपदा प्रबंधन और जल सप्लाई व सैनीटेशन मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर आज राजस्व विभाग की ओर से शनिवार को छुट्टी वाले दिन पंजाब भर में विशेष कैंप लगाकर लंबित पड़े इंतकाल दर्ज करने की पहल की शुरुआत की गई है, जिसका आम लोगों को बहुत लाभ पहुंच रहा है। वे आज सुबह होशियारपुर तहसील में लगाए गए विशेष कैंप का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, मेयर सुरिंदर कुमार, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने काम करवाने आए लोगों की समस्याएं सुनी व उनका जल्द हल करने संबंधी अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्य मंत्री पंजाब ने होशियारपुर तहसील का औचक दौरा किया था और लोगों की समस्याएं सुनी थी। मुख्य मंत्री की ओर से विभाग को निर्देश जारी किया गया है कि तहसीलों में लोगों को काम करवाने के लिए किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए और न ही रजिस्ट्री करने के बाद इंतकाल करवाने में। इसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश में लंबित पड़े इंतकाल दर्ज करवाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया है और राजस्व विभाग के अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के काम में पारदर्शिता लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को कोई समस्या न आए।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि वे लंबित पड़े इंतकालों के निपटारे के काम पर लगातार निगरानी रख रहे हैं, जिससे यह काम समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को इस काम में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत करते हुए कहा कि लोगों के जायज कामकाज में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ बनती कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में यदि किसी भी स्तर पर लोगों को कार्य करवाने में कोई दिक्कत आती है तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस बाबत हैल्पलाइन नंबर 8184900002 जारी किया हुआ है, जिस पर लिखित शिकायत वाट्सएप की जा सकती है। एन.आर.आईज़ अपनी लिखित शिकायतें 9464100168 नंबर पर भेज सकते हैं। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में बने पब्लिक हैल्प सैंटर का भी जायजा लिया।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर आज जिले की सभी तहसीलों में स्पैशल कैंप लगाए गए हैं जहां लोगों के पैंडिंग इंतकाल को क्लीयर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 4500 के करीब इंतकाल पैंडिंग है, जिनका आज निपटारा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष कैंप में हमारे सी.आर.ओ, कानूनगो व पटवारी तहसीलों में मौजूद है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर लोगों की समस्याएं निपटाने के लिए हमेशा इस तरह के कैंप जारी रहेंगे। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याएं दूर करने में कोई कमी न छोड़ी जाए। इस मौके पर एस.डी.एम प्रीतइंदर सिंह बैंस, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, रजिस्ट्रार हरकरम सिंह रंधावा, तहसीलदार गुरसेवक चंद, एक्सीयन लोक निर्माण विभाग राजीव सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह नेता बनने जा रही हैं भाजपा अध्यक्ष….!!

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखकर बड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है। आने वाले समय में बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिण भारत में तमिलनाडु...
article-image
पंजाब

सरपंच यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर : सर्बसमिती से सोनी को अध्यक्ष और जतिन्द्र ज्योति व सरपंच बलदीप सिंह को उपाध्यक्ष चुना

गढ़शंकर।  सरपंच यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर की मीटिंग में सर्बसमिती हुए चुनाव में 21 सदस्यीय कमेटी का चुनाव हुया। जिसमे कुनैल के सरपंच विनोद कुमार सोनी को अध्यक्ष और बस्ती सेंसिया के सरपंच जतिन्द्र ज्योति ब...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सुखना लेक में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित, 4 जुलाई की जनरल कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून । हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन द्वारा आज सुखना लेक में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से...
article-image
पंजाब

Free Treatment up to 10 Lakh

Mann Government’s Health Card Scheme to Give New Direction to Punjab’s Healthcare Sector Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /July 11 : Aam Aadmi Party MP Dr. Raj Kumar Chabbewal welcomed the Punjab Government’s newly launched Mukh Mantri...
Translate »
error: Content is protected !!