लक्कड़ बाजार स्कूल में नशीली दवाइयों के दुरुपयोग बारे किया जागरूक : दोस्तों की बुरी संगत को त्यागने व अपने जीवन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव में मानसिक परेशानी होने पर अपने अभिभावकों के साथ व अध्यापकों के साथ जानकारी सांझा करने का सुझाव

by

शिमला, 28 जून – बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत जिला व बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा दिवस के उपरान्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार शिमला में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ दीपा राठौर (मनोवैज्ञानिक) दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला द्वारा डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित थीम “पीपल फर्स्ट स्टॉप स्टिग्मा एंड डिस्क्रिमिनेशन स्ट्रेंग्थेन एंड प्रिवेंशन” के अंतर्गत बच्चों को नशे के दुरुपयोग के व बुरे प्रभाव के बारे में अवगत करवाया तथा इसकी रोकथाम की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को चिटा, भांग तथा शराब इत्यादि के दुष्प्रभाव से अवगत करवाया। उन्होंने अभिभावकों का बच्चों के साथ व बच्चों को अभिभावकों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने व दिनभर की सभी गतिविधियों को एक दूसरे से सांझा करने व खेल-कूद व योग इत्यादि को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का परामर्श दिया।
पुलिस विभाग से देवेंद्र मेहता ने नशे के बारे में कानूनी प्रावधान व इसकी तस्करी के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि हम किस तरह इस नशे से खुद को बचा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने दोस्तों की बुरी संगत को त्यागने व अपने जीवन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव में मानसिक परेशानी होने पर अपने अभिभावकों के साथ व अध्यापकों के साथ जानकारी सांझा करने का सुझाव दिया।
मनोज सहगल, परामर्शदाता जिला बाल संरक्षण इकाई शिमला ने पॉक्सो एक्ट और जेजे एक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त परामर्श केन्द्र, उपायुक्त कार्यालय शिमला कमरा न0 6 मे प्रत्येक बुधवार को परामर्श लेने के बारे में भी जानकारी दी।
शिविर में प्रतिभा राठौर, जगदीश चन्द, पूजा ठाकुर व रमा ठाकुर जिला बाल संरक्षण इकाई से शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Block President Greets MP and

Hoshiarpur/October 21/Daljeet Ajnoha : Punjab Government’s Anti-Drug Campaign Coordinator and Block President, Dr. Baljeet Singh, extended cordial greetings on the occasion of Diwali and Bandi Chhor Divas to Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal...
article-image
पंजाब

तीन लड़कियों के पिता की ओवरडोज से हुई मौत : पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये सर्च अभियान की निकली हवा

माहिलपुर (होशियारपुर) माहिलपुर के वार्ड नंबर 8 में 10 मार्च को देर शाम कुछ राहगीरों ने एक युवक का शव पेडों के पास देख तो वह सहम गए। मिरतक की बाए बाजू में नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज ने जांची नव निर्मित लोथल पुल व नई सड़क की गुणवत्ता 

एएम नाथ। चम्बा :  पांगी-भरमोर के विधायक डॉ. जनक राज ने शुक्रवार को नव निर्मित लोथल पुल और पुल के आस पास 100 मीटर बनाई गई नई सड़क की गुणवत्ता की जाँच कर अधिकारी...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर दोआबा साहित्य सभा निकालेगी जागो

गढ़शंकर, 19 फरवरी:   पंजाबी मातृभाषा की समृद्धि तथा पंजाब सरकार को जगाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर 21 फरवरी 2024 को केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखो) के आह्वान पर दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर और...
Translate »
error: Content is protected !!