लड़की का बदल गया इरादा : एकसाथ जान देने का बनाया प्लान – किशोर ने उठाया खौफनाक कदम

by
लुधियाना :  पंजाब के लुधियाना में एक प्रेमी जोड़े (नाबालिग लड़का और लड़की) ने एकसाथ मरना चाहा। किशोर ने लड़की के साथ बात करते-करते जान दे दी, लेकिन लड़की का इरादा बदल गया। किशोर की मौत पर परिवार सदमे में है और पीड़ित परिवार ने लड़की पर बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लुधियाना के काकोवाल रोड इलाके में एक 17 साल के नाबालिग ने छह फरवरी की दोपहर को अपनी प्रेमिका के साथ इंस्टाग्राम पर चेटिंग करते वक्त फंदा लगा लिया और उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि लड़के का उसकी दोस्त के साथ कुछ बातों पर विवाद चल रहा था।
मृतक की पहचान अर्पण शर्मा के तौर पर हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। परिवार ने लड़के के मोबाइल से लड़की के साथ की गई चेटिंग भी पुलिस को उपलब्ध करा दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमरे के अंदर पंखे से लगाया फंदा
लड़के की दादी रामरखी का कहना है कि अर्पण की इलाके में ही रहने वाली लड़की के साथ बातचीत थी। दोनों में किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी। वीरवार को भी दोपहर के वक्त लड़का जब घर पहुंचा तो वह फोन पर बहस कर रहा था। वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर बाद जब वह नहीं आया, न ही दरवाजा खोला तो उसके पिता ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर झांककर देखा को उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। उनका बेटा फंदे से झूल रहा था। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका मोबाइल भी जमीन पर गिरा हुआ था।
दोनों ने तय किया था एकसाथ देंगे जान
अर्पण की बुआ मोनिका का कहना है कि पिछले कुछ माह से इलाके की लड़की और उनके भतीजे में बातचीत थी। बुआ का आरोप है कि लड़की और अर्पण ने एकसाथ जान देने की बात कहकर एक वक्त तय किया था। इसके बाद दोनों के बीच लगातार चेटिंग होती रही। जानकारी के अनुसार लड़की ने छत से कूदने और लड़के ने फंदा लगा आत्महत्या करने का तय किया। लड़के ने फंदा लगा लिया, लेकिन लड़की नहीं कूदी। अर्पण ने लड़की के चक्कर में मौत को गले लगा लिया। अब परिवार के लोग पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि लड़की के परिवार के लोग भी फरार हैं। पुलिस ने लड़के का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
क्या कहती है पुलिस
उधर, थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। लड़का एवं लड़की दोनों ही नाबालिग हैं। मोबाइल चेक किए जा रहे हैं। कुछ चेट डिलीट है, उसे रिकवर करवाया जा रहा है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22वां राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट अगले वर्ष फरवरी में होगा – राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी के लिए ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक 

गढ़शंकर,  15 दिसम्बर: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की बैठक खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष डाॅ. हरविंदर सिंह बाठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लिये...
article-image
पंजाब

काका राम सैनी चैरिटेबल ट्रस्ट के विकास हेतु सौंपी सांसद मनीष तिवारी ने 5 लाख रुपए की ग्रांट :

रोपड़, 24 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास की गति को और आगे बढ़ते हुए आज रोपड़ के वार्ड नंबर 11 स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!