लड़की का बदल गया इरादा : एकसाथ जान देने का बनाया प्लान – किशोर ने उठाया खौफनाक कदम

by
लुधियाना :  पंजाब के लुधियाना में एक प्रेमी जोड़े (नाबालिग लड़का और लड़की) ने एकसाथ मरना चाहा। किशोर ने लड़की के साथ बात करते-करते जान दे दी, लेकिन लड़की का इरादा बदल गया। किशोर की मौत पर परिवार सदमे में है और पीड़ित परिवार ने लड़की पर बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लुधियाना के काकोवाल रोड इलाके में एक 17 साल के नाबालिग ने छह फरवरी की दोपहर को अपनी प्रेमिका के साथ इंस्टाग्राम पर चेटिंग करते वक्त फंदा लगा लिया और उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि लड़के का उसकी दोस्त के साथ कुछ बातों पर विवाद चल रहा था।
मृतक की पहचान अर्पण शर्मा के तौर पर हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। परिवार ने लड़के के मोबाइल से लड़की के साथ की गई चेटिंग भी पुलिस को उपलब्ध करा दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमरे के अंदर पंखे से लगाया फंदा
लड़के की दादी रामरखी का कहना है कि अर्पण की इलाके में ही रहने वाली लड़की के साथ बातचीत थी। दोनों में किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी। वीरवार को भी दोपहर के वक्त लड़का जब घर पहुंचा तो वह फोन पर बहस कर रहा था। वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर बाद जब वह नहीं आया, न ही दरवाजा खोला तो उसके पिता ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर झांककर देखा को उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। उनका बेटा फंदे से झूल रहा था। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका मोबाइल भी जमीन पर गिरा हुआ था।
दोनों ने तय किया था एकसाथ देंगे जान
अर्पण की बुआ मोनिका का कहना है कि पिछले कुछ माह से इलाके की लड़की और उनके भतीजे में बातचीत थी। बुआ का आरोप है कि लड़की और अर्पण ने एकसाथ जान देने की बात कहकर एक वक्त तय किया था। इसके बाद दोनों के बीच लगातार चेटिंग होती रही। जानकारी के अनुसार लड़की ने छत से कूदने और लड़के ने फंदा लगा आत्महत्या करने का तय किया। लड़के ने फंदा लगा लिया, लेकिन लड़की नहीं कूदी। अर्पण ने लड़की के चक्कर में मौत को गले लगा लिया। अब परिवार के लोग पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि लड़की के परिवार के लोग भी फरार हैं। पुलिस ने लड़के का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
क्या कहती है पुलिस
उधर, थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। लड़का एवं लड़की दोनों ही नाबालिग हैं। मोबाइल चेक किए जा रहे हैं। कुछ चेट डिलीट है, उसे रिकवर करवाया जा रहा है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाईचारा व शांति बनाए रखने के लिए भंडियार में किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों दुआरा बूथ नही लगाया  : श्री गुरु रविदास युवा सभा दुआरा श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित ठंडा मीठे जल की छबील लगाई

गढ़शंकर :  भंडियार गांव में मतदान के अवसर पर श्री गुरु रविदास युवा सभा द्वारा गांव वासियों के सहयोग से श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित ठंडा मीठे जल की छबील...
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से वेटर की मौत

चब्बेवाल : चब्बेवाल पुलिस ने शिवलाल पुत्र बल्ब बहादुर के बयान पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध उसके साले रवि कुमार की मौत हो जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए...
article-image
पंजाब

DAV कॉलेज में गाने की शूटिंग पर विवाद : हथियारों के प्रदर्शन का आरोप, सिंगर निज्जर पर FIR

जालंधर । DAV कॉलेज परिसर में पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर उर्फ निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि शूटिंग के दौरान गन कल्चर...
article-image
पंजाब

SAD vows special push for

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 3 : Shiromani Akali Dal leader Dharaminder Kumar “Tony” said the party would make special efforts to strengthen Punjab’s industrial infrastructure if it forms the next government, with its core aim...
Translate »
error: Content is protected !!