लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता अब होंगे हिमाचल प्रदेश के गवर्नर

by

एएम नाथ। शिमला : लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुरुवार रात राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

आदेश के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि उनकी जगह अब कविंदर गुप्ता हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कविंदर गुप्ता हाल तक केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल के पद पर कार्यरत थे। उन्हें वर्ष 2025 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे और राज्य के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं तथा प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव के कारण उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल चुकी हैं।
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में गुप्ता ने विभिन्न पदों पर काम किया है। वे जम्मू नगर निगम के मेयर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष और बाद में उपमुख्यमंत्री भी रहे। उनके पास संगठन और प्रशासन दोनों का लंबा अनुभव माना जाता है।
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने कई राज्यों में प्रशासनिक बदलाव के तहत राज्यपालों की अदला-बदली की है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश में भी नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में इन नियुक्तियों का असर राज्यों की प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों पर भी दिखाई दे सकता है।
नई नियुक्ति के बाद अब कविंदर गुप्ता जल्द ही हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेकर अपना कार्यभार संभालेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोली कार्प फार्म की बड़ी कामयाबी, मत्स्य बीज में आत्मनिर्भरता की राह पर हिमाचल

वर्षों पुरानी ‘एयर बबल’ बीमारी पर शत-प्रतिशत काबू, अब स्थानीय स्तर पर तैयार होगा स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज बाहर से बीज मंगाने की निर्भरता घटेगी, सरकारी खर्च में भी आएगी कमी रोहित जसवाल। ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

– जन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए गूगल प्रदेश सरकार के सहयोग से एम्पावरमेंट प्लेटफॉर्म विकसित करेगाः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : गूगल इंडिया के प्रमुख आशीष वट्टल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओक ओवर में भेंट की और हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक सेवाओं में सकारात्मक बदलाव के दृष्टिगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करिया-भड़िया पुल से रावी नदी में कूदा बुजुर्ग, लापता, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बुजुर्ग व्यक्ति रावी नदी में कूद गया। लापता हुए बुजुर्ग को ढूंढने के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया मगर लापता का कोई सुराख़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नड्डा की जगह कौन..! – 27 फरवरी को हिमाचल की एक राज्यसभा सहित 56 सीटों के लिए होगा मतदान

एएम नाथ। शिमला : 27 फरवरी को हिमाचल की एक राज्यसभा सहित 56 सीटों के लिए मतदान होगा। इस बाबत चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया गया है। गौर हो कि 2 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!