पूर्व विधायक गोल्डी द्वारा गढ़शंकर-जेजों सड़क के निर्माण का किया उद्घाटन, 3 करोड़ की लागत से सड़क का काम होगा मुकम्मल:गोल्डी

by
गढ़शंकर – कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा आज इलाके के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में  गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर भजलां के रेलवे फाटक से जेजों को जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए लव कुमार गोल्डी ने बताया कि इस सड़क की हालत काफी खस्ता होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था और इलाके के लोगों द्वारा इस सड़क का पुनः निर्माण करवाने की मांग की गई थी। जिसे देखते हुए आज सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। लव कुमार गोल्डी ने बताया कि 15.94 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपए की लागत आएगी और यह सड़क लगभग 3 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। गोल्डी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की रहनुमाई में गढ़शंकर हल्के में बड़े स्तर पर निर्माण कार्य चल रहे हैं और गढ़शंकर के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों को बनवाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ विभाग के उच्च अधिकारियों के अलावा मार्केट कमेटी के चेयरमैन मोहन सिंह थियाडा और ठेकेदार कुलभूषण शौरी के अलावा इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की जवाबी हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान, पाक के कई एयरबेस तबाह, सेना ने कहा- ‘ पाकिस्तान के हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब’

भारत के सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना ने भी इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान का दावा है कि तमाम हमलों को...
article-image
पंजाब

सोमिया शर्मा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सोमिया शर्मा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और सोमिया शर्मा के पिता अश्वनी सहिजपाल व माता नीलम सहिजपाल को सतलुज ब्यास टाइमस की और से वधाई Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

DIG ने थाने में मारा छापा: एसएचओ ड्यूटी छोड़ शराब के में सोता मिला SHO

अमृतसर : अमृतसर देहात में डीआईजी (बॉर्डर रेंज) हरमनबीर सिंह गिल ने गुरुवार को राजासांसी पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरजीत सिंह को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बड़ा हादसा टला : इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा विमान : डिप्टी सीएम और डीजीपी भी थे सवार

शिमला   : हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से शिमला पहुंची एलायंस एयर के एटीआर विमान में लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी आ...
Translate »
error: Content is protected !!