लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा ,रेट में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी : कार, जीप, वैन एलएमवी वाहनों की एक दिन में मल्टीप्ल एंट्री के लिए 325 रुपए- सिंगल ट्रिप के 215 रुपए

by

लुधियाना : पंजाब का सबसे महंगा माने जाने वाले लाडोवाल टोल प्लाजा पर अब और भी महंगा हो गया है। दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 3 महीने बाद फिर से टोल की दरें बढ़ाई हैं। ये बढ़ी हुई दरें कल यानी शुक्रवार से लागू हो चुकी हैं।
लाडोवाल टोल के रेट में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब आपको अपनी कार,जीप या वैन के एक तरफ की यात्रा के लिए 215 रुपए चुकाने होंगे। इसका सीधा असर लुधियाना, जालंधर या उससे आगे यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा।

सितंबर में भी बढ़ा था टोल टैक्स : 3 महीने के अंतराल में ही दूसरी बार इस टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर इसका भारी असर पड़ेगा। इससे पहले 1 सितंबर को भी टोल टैक्स बढ़ाया गया था जिसमें सिंगल ट्रिप के लिए कार का टोल 150 से 165 रुपए हो गया था। अब एकदम से 3 महीने के भीतर ही टोल की दरों में अचानक इतनी बढ़ोतरी से आम आदमी को यात्रा करना महंगा पड़ेगा। इतना ही नहीं लाडोवाल के अलावा अंबाला जिले में घग्गर और करनाल में घरौंदा टोल प्लाजा पर भी टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है।

यह अब नए रेट : यहां से गुजरने वाली कार, जीप, वैन एलएमवी वाहनों की एक दिन में मल्टीप्ल एंट्री के लिए 325 रुपये जबकि मासिक पास के लिए 7175 रुपए लगेंगे।
एलसीवी, मिनी बस इत्यादि की सिंगल ट्रिप के लिए 350 रुपये और मल्टीप्ल एंट्री के लिए 520 रुपये देने होंगे।
इसके अलावा बस और ट्रक (2 एक्सेल) के लिए 730 रुपये और 1095 रुपये लगेंगे।
वहीं 3 एक्सेल वाले कमर्शियल वाहनों के लिए 795 और 1190 रुपये लगेंगे।
4 से 6 एक्सेल वाले वाहनों के लिए 1140 और 1715 रुपये लगेंगे।
बड़े आकार या 7 एक्सेल से अधिक वाले वाहनों के लिए 1390 और 2085 रुपए का टोल लगेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर को साफ सुथरा बनाने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 12.50 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 31 के संत नगर में सुतैहरी नाले में पाइप डालने के कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर :8 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा...
article-image
पंजाब

Youth Must play an important

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 31 :    A seminar on ‘Role of Youth in Sustainable Development’ was organized by the renowned NGO A4C of Dasua under the chairmanship of Ms. Komal Mittal, Hon’ble DC Hoshiarpur at...
article-image
पंजाब

पंजाब में RSS नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या : बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के एक नेता के दुकानदार...
Translate »
error: Content is protected !!