लापता नाबालिग लड़की ऋषिकेश से मिली : नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का उत्तर प्रदेश का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

by

हरोली : लापता नाबालिग लड़की को हरोली पुलिस ने उत्तराखंड के ऋषिकेश से बरामद कर उसके साथ पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर हरोली थाना ले आई है। लड़की 6 दिन से लापता थी। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उसका अभी नाम जाहिर नहीं किया है। उस पर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया है। 9 फरवरी को हरोली थाना क्षेत्र के तहत एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी।
लड़की अपने माता-पिता के साथ रही थी। लापता होने पर उसके पिता ने हरोली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसका जिम्मा एएसआई कुलदीप को सौंपा गया। इस दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरी से जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने पंजाब और उत्तराखंड में दबिश दी। एसएचओ सुनील संख्यान ने बताया कि पुलिस ने लगातार 7 दिन तक नाबालिग की तलाश की, जिसमें पुलिस को सफलता मिली है। मंगलवार शाम को पुलिस ने नाबालिग को उत्तराखंड के ऋषिकेश से रिकवर किया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निहरी में 28 जनवरी को सरकार गांव के द्वार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे अध्यक्षता

मंडी, 20 जनवरी।   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर की तहसील निहरी स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में “सरकार गांव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आज ज़रूरत आरोपों की नहीं, समझ की है….अस्पताल में कोई डॉक्टर या मरीज़ नहीं जीतेगा या हारेगा, हारती है तो सिर्फ़ इंसानियत : डॉ. जनक राज

डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से आम लोगों को करना पड़ रहा भारी दिक्क़तों का सामना एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में हालिया मारपीट और सुरक्षा चूक के मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देने हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया एएम नाथ। शाहपुर : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ

अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारं लाॅरिएट ग्लोबल स्कूल कथोग में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ आज...
Translate »
error: Content is protected !!