लापता व्यक्ति की हत्या का खुलासा : बड़े भाई-भाभी गिरफ्तार…भाई-भाभी ने मिलकर की हत्या, शव झील में फेंका

by

झगड़े के बाद पत्थर से सिर पर किए वार; शव चांगरू झील में फेंकने का आरोप, गोताखोर तलाश में जुटे

एएम नाथ।  बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की झंडूता तहसील के समलेटू गांव में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लापता हुए 45 वर्षीय मदन लाल की कथित तौर पर उसके बड़े भाई बिशन दास और भाभी रानो देवी ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को चांगरू झील में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की शुरुआत 13 सितंबर को हुई, जब मदन लाल के भाई रोशन लाल ने झंडूता थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, मदन लाल 11 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

झगड़े की जानकारी से खुला हत्या का राज

जांच के दौरान 15 सितंबर को पुलिस को अहम जानकारी मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि मदन लाल के गायब होने वाली शाम उसका अपने बड़े भाई बिशन दास और भाभी रानो देवी के साथ तीखा विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने मदन लाल के सिर पर भारी पत्थर से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

शव झील में फेंकने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को चांगरू ले जाकर झील के गहरे पानी में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद शव को झील में फेंके जाने की जानकारी सामने आई है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, गोताखोर तलाश में

बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। झील में फेंके गए शव की तलाश के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 40 रूपये, समोसा चना 25 व दो समोसा चना 40 प्रति प्लेट, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट 125, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 95 रूपये प्रति प्लेट जिला ऊना में निर्धारित

ऊना 10 नवंबर: आम जनता व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने ED-CBI के बाद अब NIA जांच की सिफारिश की : केजरीवाल पर आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर लेने का लगाया था आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कारण, पहले से ही जेल में बंद केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने ED-CBI के बाद अब NIA जांच की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जंक फूड को छोड़ अच्छे स्वास्थ्य के लिएअपनाएं परंपरागत व्यंजन: डीपीओ अशोक शर्मा

धर्मशाला, 19 सितम्बर। आज के समय में अधिकतम रोगों का कारण बदलता लाइफस्टाइल है। लाइफस्टाइल संबंधित रोगों से निजात पाने के लिए सबसे पहले हमें जंक फूड को छोड़कर अपने पारंपरिक व्यंजनों की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना का लाभ न मिलने से हो रही मौतों पर भड़के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार

शिमला में मीडिया से बातचीत में बोले, जिस योजना के कारण लोगों की जिंदगी बचती थी उसी योजना की ही जिंदगी को कर दिया समाप्त एएम नाथ । कांगड़ा : कांगड़ा जिला के पालमपुर...
Translate »
error: Content is protected !!