लापरवाही से महिला की मौत-निजी अस्पताल में सरकारी डॉक्टर ने किया ऑपरेशन

by
रोहित जसवाल। ऊना/ नंगल :   रक्कड़ कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सोमवार देर रात स्वजनों ने जमकर रोष व्यक्त किया।
पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल में भेजा है।  पुलिस ने ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात चिकित्सक व निजी अस्पताल के खिलाफ जनकप्रीत कौर पुत्री महेन्द्र सिंह निवासी गांव मजारी डाकखाना भलडी तहसील नंगल, जिला रोपड पंजाव की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरी की।
निजी क्षेत्र में ‘सरकारी स्टाफ को  सेवा देने का अधिकार नहीं’ :  क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएम डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि निजी अस्पताल में महिला की मौत कैसे हुई। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आरोपित चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से विस्तार से रिपोर्ट बनाकर विभाग को शिमला भेजी जाएगी।  क्योंकि किसी भी सरकारी अस्पताल में नियुक्त स्टाफ को निजी क्षेत्र में सेवाएं देने का कोई अधिकार नहीं होता। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
‘हम खुद करेंगे ऑपरेशन, इस अस्पताल में आना’ :    भलड़ी गांव के महेन्द्र सिंह अपनी पत्नी को रसोली के ऑपरेशन को लेकर गए थे। लेकिन वहां पर तैनात महिला चिकित्सक ने यह कहकर भेज दिया कि यहां पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। इसलिए रक्कड़ कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में ले जाएं।  वह स्वयं आकर ऑपरेशन करेंगी। इसके बाद महिला चिकित्सक ने मंगलवार को ऑपरेशन किया। लेकिन उसके बाद महिला की तबीयत खराब हाे गई और बाद में मौत हो गई। इसके बाद वहां पर परिजनों की तरफ से जमकर प्रदर्शन किया गया।
वहीं, जिला के एसपी राकेश सिंह ने बताया कि एक अस्पताल में महिला की मौत हो गई। ऊना पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की जेल से एक गैंगस्टर का इंटरव्यू करना बेहद शर्मनाक : राजा बड़िंग

चंडीगढ़  : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा बड़िंग ने पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम से 2023 में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की इंटरव्यू पंजाब में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला में व्यापारियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, SP शिमला को बर्खास्त करने की मांग

एएम नाथ। शिमला :  संजौली में हजारों की संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी बुधवार को धारा-163 तोड़कर संजौली पहुंच गए. यहां भीड़ को तितर बितर करने के लिए शिमला पुलिस ने लाठी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व में पारित हुए समस्त प्रस्तावों को खारिज करने का निर्णय

जिला परिषद चम्बा की अंतिम त्रैमासिक बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद चम्बा की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को बचत भवन चम्बा में अध्यक्षा जिला परिषद चम्बा डा. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ब्यूरो ने 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए ड्राइवर को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 06 अगस्त । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान मोहाली की एक ट्रैवल कंपनी में काम करने वाले ड्राइवर अमनदीप को 5,000 रुपये रिश्वत लेते...
Translate »
error: Content is protected !!