लाल-नीली बत्ती के अवैध इस्तेमाल पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने नोटिस दिया

by

चंडीगढ़ : जालंधर के सिमरनजीत सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि लाल-नीली बत्ती को वीआईपी कल्चर का हिस्सा मानते हुए केंद्र सरकार ने 2017 में इसका इस्तेमाल सभी के लिए बंद कर दिया था यहां तक कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के वाहन पर भी इनका प्रयोग नहीं किया जा सकता। पंजाब में एमपी, एमएलए, बोर्ड व कॉर्पोरेशन के चेयरमैन व मेयर आदि की पायलट व एस्कॉर्ट गाड़ियों पर लाल-नीली बत्ती के अवैध इस्तेमाल पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

याचिका में कहा गया कि ये वाहन स्टेट ट्रांसपोर्ट ने इन जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाएं हैं, लेकिन स्टेट ट्रांसपोर्ट के पास भी ऐसा कोई अधिकार नहीं है, जो इस प्रकार इस्तेमाल की अनुमति दे। इसके साथ ही वीआईपी उपलब्ध करवाए गए वाहनों को मोडिफाई भी करवाते हैं और इस पर पुलिस का लोगो तक लगवा लेते हैं इस प्रकार के वाहनों को मोडिफाई करवा कर कानून का मजाक बनाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लॉकर मे से 6 लाख रुपए, सोने के गहने अलमारी से चोरी : पुलिस ने नौकरानी के विरुद्ध मामला किया दर्ज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) थाना प्रभारी तलवाड़ा हर गुरदेव सिंह को दी शिकायत मे संजीव कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी एससीएफ 10 सी सेक्टर नंबर 2 तलवाड़ा ने बताया कि मैं अपने पिता रमेश चंद...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर सेमिनार आयोजित – जिंदगी में सफलता के लिए निरंतरता जरूरी – प्रिं डा. जसपाल सिंह

गढ़शंकर, 12 सितंबर : आज सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल की रहिनुमाई में तथा स्कूल करियर गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

78 किलो दूध देने वाली पंजाब की गाय बनी विजेता…क्या है खासियत?

हनुमानगढ़ ; राजस्थान के हनुमान गढ़ में राष्ट्रीय स्तर की दूध चुवाई प्रतियोगिता में RCBA के बैनर तले ऑल इंडिया डेयरी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मिल्किंग चैंपियनशिप में देश कई राज्यों...
Translate »
error: Content is protected !!