लालवान गांव में आधी रात में दो घरों में चोरी: सत्तर हजार नकद, तीस तोले सोने के गहने व एक किलोग्राम के करीब चांदी के गहने चोरी

by

माहिलपुर – थाना चब्बेवाल के पहाड़ी गांव ललवान में रविवार को आधी रात में चोरों ने दो घरों पर निशाना साधते तीस तोले सोने के गहने, नो सो ग्राम चांदी के गहने व साढ़े सत्तर हजार रुपये चोरी कर लिए। दोनो घरों में रहने वाले गर्मी होने के कारण छत पर सो रहे थे। चोरी की भनक लगते ही उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। पीड़ितों ने बताया कि जैजों पुलिस चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल पर पहुंच कर चोरी हुए सामान की लिस्ट बनाने व फोरेंसिक टीम को बुलाने के लिए आश्वासन दिया है। निशा पाठक पुत्री जोगिंदर पाल वासी लालवान ने बताया कि वह अपने घर मे परिजनों के साथ सोये हुए थे और उसका बेटा रात को दो बजे पानी पीने के लिए उठा तो उसने घर के कमरे को बंद देखा तो हमे उठाया और जब हमने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो खिड़की के रास्ते कोई व्यक्ति वहां से भाग गया। उसने बताया कि वह चोर उसके घर से करीब 20 तोले सोने के गहने, आधा किलोग्राम चांदी के गहने व साढ़े बीस हजार रुपये और जरूरी कागजात चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फिन कर चोरी की जानकारी दे दी थी जिसके बाद जैजों चौकी इंचार्ज मन्ना सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। दूसरी घटना इसी गांव के सुरजीत कुमार पुत्र निरमल सिंह के घर हुई है। सुरजीत कुमार ने बताया कि गर्मी होने जे कारण वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ घर की छत पर सोये हुए थे और जब वह सुबह उठकर नीचे आये तो घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा हुआ था। उसने बताया कि चोर घर से करीब चालीस हजार रुपये, पांच तोले सोने के गहने व करीब आधा किलोग्राम चांदी के गहने व पांश घड़िया चोरी करके ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी।
फ़ोटो.:
घर मे हुई चोरी की जानकारी देते हुए सुरजीत सिंह व प्रदीप कुमार।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा चरनजीत सिंह ने 300 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े बांटे

गढ़शंकर, 25 जनवरी: डघाम गांव में बाबा चरणजीत सिंह जी ने लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट, मोजे, कोट, टोपियां, मफलर आदि वितरित किए। बाबा जी हर साल जनवरी महीने में...
article-image
पंजाब

पंजाब में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 21 फरवरी से होंगे शुरू

चंडीगढ़।  । पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब पुलिस की ओर से कॉन्स्टेबल के 1746 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। भर्ती...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने जारी किया कबड्डी कप का पोस्टर

गढ़शंकर। गांव चक्क हाजीपुर में 29 नवंबर को हो रहे दो दिवसीय कबड्‌डी कप का पोस्टर डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी ने जारी किया। इस दौरान गांव की पंचायत, गुरूद्वारा बाबा शहीद सिंघा...
article-image
पंजाब , समाचार

खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ जिला स्तरीय मुकाबलों की हुई शानदार शुरुआत : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने माहिलपुर व विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल ने टांडा में करवाई खेल मुकाबलों की शुरुआत

होशियारपुर, 29 सितंबर:‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों की होशियारपुर में शुरुआत कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा की ओर से लाजवंती स्टेडियम में की गई जबकि फुटबाल के जिला स्तरीय मुकाबलों...
Translate »
error: Content is protected !!