लुटेरी दुल्हन ने शिवसेना नेता के बेटे को बनाया शिकार; माता-पिता और बुआ सब थे नकली

by

जालंधर। अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डाली की डोली जैसी कहानी जालंधर में भी हुई। जिस तरह सोनम कपूर का किरदार डाली लड़कों को फंसा कर उनसे शादी कर उनके घर से सारा सामान चोरी कर लेती थी, उसी की तर्ज पर जालंधर में भी घर से सामान चोरी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ के साथ उसके नकली पिता, माता और बुआ के खिलाफ थाना पांच की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

लुटेरी दुल्हन जालंधर के एक शिवसेना नेता के बेटे के साथ शादी कर तीन दिन बाद ही सारा सामान व गहने लेकर फरार हो गई। अगले दिन जब पीड़ित परिवार को घटना का पता चला तो उन्होंने शादी करवाने वाली महिला को ढूंढ़ा जो खुद को दुल्हन की बुआ बताती थी, लेकिन वो भी फरार हो चुकी थी।

परिवार ने जब पता किया तो मालूम चला कि लुटेरी दुल्हन की पहले भी कई शादियां हो चुकी हैं। जहां पर भी उसने शादी की, वहां से सामान लेकर फरार हो जाती थी और उसका तलाक भी नहीं हुआ था।

शहीद बाबू लाभ सिंह नगर निवासी प्रकाश सिंह ने छह माह पहले थाना पांच की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की शादी बसंत नगर की अमनप्रीत कौर से तय हुई थी। विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।

शादी के तीन दिन बाद ही लड़की रात के समय घर से गहने, नकदी और सारा कीमती सामान लेकर फरार हो गई। बाद में परिवार को पता चला कि जिस लड़की के साथ उनका बेटा विवाह कर चुका है, वह पहले से ही शादीशुदा है। लड़की इससे पहले जालंधर और मोगा में शादी कर चुकी थी।

जांच में यह बात भी सामने आई कि लड़की अमनप्रीत कौर का पिता बलजीत सिंह, माता बलदीश कौर व बुआ अमनप्रीत कौर नकली थी। बुआ का जो पिता था, वो ही दुल्हन का असली पिता है। घर से सामान चोरी करने के बाद सभी के मोबाइल बंद हो गए।

प्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की ने शादी के बाद लड़के के साथ जाकर कहीं खाना भी नहीं खाया। तबीयत खराब होने की बात कह कर वो लड़के और बाकी परिवार से दूरी बना कर रखती थी। उसकी बुआ अमनप्रीत कौर भी ऐसे बात करती थी जैसे लड़की के घर को वही चलाती हो।

शादी बुआ अमनप्रीत कौर ने ही करवाई थी। छह महीने की जांच के बाद अब मामला दर्ज हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए व तीनों काले कानून रद्द करने करवाने की मांग को लेकर जालंधर में दस को कैंडल मार्च : हरपुरा

सतलुज ब्यास टाईमस( सिंघू बार्डर) :    सयुंक्त किसान र्मोचे के निर्देशें के तहत आल इंडिया जाट महासभा के कार्याकर्ता पूरे देश में डटे हुए है और आज सिंघू बार्डर पर आल इंडिया जाट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विस के विकास में एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र के रूप में एक नया अध्याय जुड़ा: मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल / एएम नाथ ।  ऊना 17 मार्च: पालकवाह में हिमाचल प्रदेश सेंटर ऑफ डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एण्ड रेजीलियेंस कार्यालय का संचालन हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पर बुलाकर लूटी युवती की इज्जत : सॉरी बोलकर फिर बनाया कई बार हवस का शिकार ..दोनों की साइट पर हुई थी दोस्ती

फरीदाबाद ।  फरीदाबाद क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के बेटे पर दिल्ली की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवती ने शादी के...
article-image
पंजाब

लड़का भगाकर ले गया लड़की, लड़के की मां को खंभे से बांधकर पीटा….वीडियो वायरल, आयोग ने मांगा जवाब

  पटियाला :  पटियाला जिले के जनसुहा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक महिला को एक परिवार के सदस्यों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, क्योंकि उनके बेटे पर...
Translate »
error: Content is protected !!