लुटेरों ने पीछा कर रही पुलिस पर की फायरिंग : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो घायल व 5 काबू; लूट की कार बरामद

by
मोगा। पिस्तौल के बल पर पांच दिन पहले गांव माहल के व्यक्ति से कार लूट कर फरार हुए लुटेरों के साथ रविवार की शाम गांव चुघा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों के अलावा उनके तीन अन्य साथियों को भी मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
घायल लुटेरों की पहचान फतेहगढ़ पंजतूर निवासी बाबी और शाहवाला निवासी विशाल के रूप में हुई है। अन्य गिरफ्तार लुटेरों की पहचान मुदकी निवासी गुरभेज सिंह, गांव शाहवाला निवासी हरप्रीत सिंह, हरीके निवासी साहिलदीप सिंह के रूप में हुई है।
पिस्तौल के बल पर लूटी थी कार
एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि 28 जनवरी को मुदकी निवासी गुरभेज सिंह से गांव माहल के पास लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर उनकी कार छीन ली थी। थाना कोट इसे खां में इस मामले को लेकर आपराधिक मामला दर्ज कर पुलिस आरोपितों की लगातार तलाश कर रही थी।
रविवार को सूचना मिलने के बाद थाना कोट इसे खां की एसएचओ सुनीता रानी की अगुआई में पुलिस टीम ने गांव चुघा के पास एक रजबाहे से गुजर रही लुटेरों की गाड़ी का पीछा करना शुरू किया तो आरोपित गाड़ी को सड़क पर ही छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगे।
घायल लुटेरों को अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो आरोपितों ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में बाबी और विशाल की टांग पर गोली लगने से दोनों घायल हो गए। टीम ने मौके से ही सभी पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
जख्मी लुटेरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपितों से एक रिवाल्वर, एक खिलौना पिस्तौल व कुछ तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि लुटेरे जिस कार में सवार थे, वह पांच दिन पहले गुरभेज से लूटी गई थी, जिसे बरामद कर लिया गया है।
यह था पूरा मामला
बता दें कि कोट ईसे खां व जीरा मुख्य मार्ग पर दोपहर के समय अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक व्यक्ति से कार छीनी और फरार हो गए थे। बदमाशों की कार गांव महल में बने गेट के पोल से टकराई थी। जब दूसरी कार का चालक उनकी सहायता के लिए वहां रुका तो हथियारबंद बदमाशों ने उसकी कार छीनी और फरार हो गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए हैरोइन का धंधा करने वाले 20 लोगों को किया गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब में नशे कोलेकर सरकार अब गंभीर नजर आ रही है मंगलवार को मुख्यमंत्नी भगवत सिंह मांन द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया।...
पंजाब

पंजाबी भाषा की परीक्षा में 38 फीसदी युवा फेल, युवा 50 फीसदी तक अंक हासिल नहीं कर पाए : आबकारी व कर विभाग में इंस्पेक्टरों की लिखित परीक्षा में

चंडीगढ़ : पंजाब के युवा अब अंग्रेजी नहीं बल्कि अपनी मातृ भाषा पंजाबी की पढ़ाई में पिछड़ रहे हैं। इस वजह से उनका कॅरिअर तक प्रभावित हो रहा है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की...
article-image
पंजाब

4.5 लाख करोड़ का कर्ज : महिलाओं से हजार रुपये देने का वादा सिर्फ छलावा – सुनील जाखड़ हमला

बरनाला :  पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने बरनाला में प्रेस वार्ता के दौरान आप सरकार के आखिरी बजट को ‘पंजाब की जड़ें उखाड़ने वाला बजट’ बताया है। इस अवसर पर उनके...
article-image
पंजाब

24 घंटे के अंदर पति की मौत के बाद भाजपा नेता परमिंदर कौर की भी मौत – पति के जाने के गम में गईं थी टूट

बठिंडा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय परमिंदर कौर ने अपने पति भूपिंदर सिंह की मौत का गहरा सदमा लगा। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से भूपिंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!