लुधियाना के बंगाली गांव से खुरालगढ़ माथा टेकने आ रहे श्रद्धालुओं की जीप पलटने से एक कि मौत 12 घायल

by
गढ़शंकर – श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरणछो प्राप्त व तपस्थल नगरी खुरालगढ़ के दर्शन करने के लिए महिंद्रा जीप खुरालगढ़ के पास गहरी खाई में पलट गई जिसके चलते एक श्रद्धालु की मौत और 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल करा दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि महिंद्रा जीप नंबर पब 23 3450 में बैठकर बंगाली गांव खन्ना जिला लुधियाना से 32 श्रद्धालु गढ़शंकर के बीत इलाके में पवित्र स्थान खुरालगढ़ में नतमस्तक होने के लिए रविवार को चले थे। जब वह साढे चार बजे खुरालगढ़ के पास पुहंचे तो जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। श्रद्धालुओं की चीखपुकार सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी और जीप के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाखिल कराया। यहां ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने एक को मिरतक घोषित कर शेष घायलों का इलाज शुरू कर दिया। मिरतक की पहचान भरपूर सिंह पुत्र दलीप सिंह उम्र 70 वर्ष के रूप में हुई। घायलों में हरदीप कौर, गुरमीत कौर, राजविंदर कौर, मनदीप कौर, हरजीत कौर, हरबंस कौर, राजविंदर कौर, हरदीप सिंह, सुरिंदर कौर, सरबजीत सिंह व किरण का इलाज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में चल रहा है जबकि जीप के चालक कुलदीप सिंह पुत्र केहर सिंह वासी अमलोह की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। मोके पर पुहंची एसएचओ इकबाल सिंह व एएसआई सतविंदर सिंह व पुलिस अधिकारियों के घटना की जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार आपके द्वार : -जन शिकायत निवारण कैंप के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने लोगों की शिकायतें सुनीं, उपमंडल गढ़शंकर के गांव पोसी में 10 गांवों की शिकायतों का निपटारा किया गया

गढ़शंकर, 30 अक्टूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर लोगों को उनके घरों के नजदीक विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू किए गए ‘सरकार आपके घर’ अभियान के...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा

चंडीगढ़, 11 फरवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। आज संसद में इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा -समझिए कैसे : 1 नवंबर से केंद्र सरकार के 8 नए नियम होंगे प्रभावी : जिससे आपकी जेब पर कहीं पड़ेगी मार तो कहीं मिलेगी राहत

क्या आपको पता है कि आगामी 1 नवम्बर 2024 से केंद्र सरकार के 8 नए नियम प्रभावी होंगे, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। यदि नहीं तो फिर यह नोट कर लीजिए कि...
article-image
पंजाब

किसानों के लिए संघर्ष करने का दावा करने वाली आप का चेहरा बेनकाब : सोहन सिंह ठंडल

  संसद भगवंत मान ने नही पेश की पूरी रिपोर्ट, पांच अप्रैल को देंगे आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना माहिलपुर – आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन के नाम पर अपनी...
Translate »
error: Content is protected !!