लूटपाट करने वाले बिल्डरों की सक्रियता से जांच करे, दुखी खरीदारों से शिकायत आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करें : सांसद मनीष तिवारी

by

मोहाली :
बिल्डरों द्वारा लूटे गए लोगों के समर्थन में आवाज़ बुलंद करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने एसएएस नगर में काम कर रहे बड़े बिल्डरों की जांच की मांग की है। दिन में पहले किए गए एक ट्वीट में बिल्डरों को ’रीयल शार्क’ बताते हुए, उन्होंने उन बिल्डरों की गहन जांच करने की मांग की जिन्होंने खरीदारों के साथ किए गए अपने वादों को पूरा नहीं किया है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने लोगों से पैसा लेकर अभी तक अपने प्रोजेक्ट भी शुरू नहीं किए हैं। उन्होंने विशेष जांच दल (एसआईटी) से पीड़ित घर/अपार्टमेंट मालिकों से शिकायतें आमंत्रित करने के लिए एक सार्वजनिक नोटिस जारी करने का आह्वान किया। आज यहां जारी एक प्रैस बयान में तिवारी ने कहा, “धोखा देने वाले बिल्डरों और रीयलटरों के साथ तेजी से निपटने के लिए यह जरूरी है कि उनके विरूद्ध जल्द और प्रभावी कार्रवाई की जाए; हमें लोगों के एक-एक करके सामने आने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि एसआईटी को सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से सभी शिकायतों को सक्रिय रूप से आमंत्रित करके चालाक बिल्डरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए”। तिवारी ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं का अभाव, सेवा में कमी, कब्जे में देरी, झूठे वादे, निर्धारित अवधि में परियोजनाओं को पूरा करने में विफलता आदि रियल्टरों द्वारा लोगों की मेहनत की कमाई को लूटने के कुछ प्रमुख उदारहण हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे भी सभी मंचों पर इस मुद्दे को उठाना जारी रखेंगे ताकि भोले-भाले खरीदारों को न्याय मिल सके। मनीष तिवारी ठगे गए खरीदारों के लिए न्याय सुरक्षित करने के लिए रियल एस्टेट माफिया के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप मामले की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मोहाली द्वारा एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उनके प्रयास से जिले के आसपास के क्षेत्रों में अनाधिकृत कॉलोनियां काटने वाले बहुत से बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में प्रभावी साबित हुए हैं।
इस बीच, मनीष तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मोहाली, खरड़ और न्यू चंडीगढ़ क्षेत्रों में रियल एस्टेट माफिया, जिन्होंने लोगों को प्लॉट बेचकर अपने वादे पूरे नहीं किए, के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मानवता की सेवा में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर और रेडक्रॉस का अहम योगदान : विक्रांत राणा

होशियारपुर, 4 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट विक्रांत राणा ने औपचारिक रूप से डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल से मुलाकात की और मानवता की सेवा के लिए उनका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसका बेटे कुणाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार : 500 ग्राम सोने के बिस्किट, 7 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार बरामद, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप

चंडीगढ़  : पंजाब की मोहाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसके बेटे कुणाल को गिरफ्तार किया है। फेज-11 थाना पुलिस...
article-image
पंजाब

तरणप्रीत कौर ने 81 प्रतिशत अंक लेकर कक्षा में पहला स्थान किया हासिल : खालसा कॉलेज का बीएससी बीएड के सातवें समेस्टर का नतीजा शानदार

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविन्दरजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया...
Translate »
error: Content is protected !!