लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल ने : जीओसी-इन-सीआर ट्रैक का पदभार संभाला

by
शिमला 02 जुलाई – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने 01 जुलाई 2024 को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला।
जनरल देवेंद्र शर्मा मेयोकॉलेज, अजमेर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। जनरल ऑफिसर प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ के प्राप्तकर्ता हैं और उन्हें 19 दिसंबर 1987 को ‘दसिंधहॉर्स’ में कमीशन मिला था। लगभग चार दशकों के शानदार करियर में जनरल ने विभिन्न संवेदनशील ऑपरेशनल क्षेत्रों, आतंकवाद विरोधी माहौल और उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में महत्वपूर्ण कमान नियुक्तियों को संभाला है।उन्होंने‘ दसिंधहॉर्स’ को कमांड किया, स्ट्राइक कोरके हिस्से के रूप में एक आर्मड ब्रिगेड, और पश्चिमी मोर्चे पर एक इन्फैंट्री डिवीजन और एक कोर को भी कमांड किया। जीओसी-इन-सीआर ट्रैक का पदभार संभालने से पहले जनरल पश्चिमी कमान के मुख्यालय के चीफ ऑफस्टाफ थे।
उनके स्टाफ अनुभवों में ऑपरेशन्स और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण कार्य शामिल हैं। अपनी सेवा के दौरान, जनरल एनडीए में प्रशिक्ष करहेहैं, और इम्ट्राट, भूटान में ऑपरेशन्स के स्टाफ ऑफिसर के रूप में एवं कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन के मुख्य सैन्य कार्मिक अधिकारी के रूप में तैनात रहे हैं।
जनरल ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, उच्च रक्षा प्रबंधन कोर्स और लोक प्रशासन में उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित कोर्सेज किये हैं।
राष्ट्र के प्रति उनके अनुकरणीय नेतृत्व और कर्तव्य के प्रतिसमर्पण के लिए, जनरल को 2022 में अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।उन्होंने काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशंस में ऑपरेशन रक्षक में इन्फैंट्री cVkfy;u के साथ काम किया, जहां उन्हें वीरता के लिए सेना मेडल अवार्ड से सम्मानित किया गया और उनको सेंट्रल आर्मी कमांडर के प्रशस्ति पत्र एवं संयुक्त राष्ट्र फोर्स कमांडर के प्रशंसा पत्र से भी सम्मानित किया गया है।
कमान संभालने पर, जनरल ऑफिसर ने सेना प्रशिक्षण कमान के सभी रैंकों, वीरनारियों, पूर्व सैनिकों और सिविल डिफेन्स स्टाफ के साथ-साथ उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में हुई सालाना एथलेटिक मीट में साहिबज़ादा अजीत सिंह हाउस पहले नंबर पर रहा

हरजोत सिंह और हरप्रीत कौर बेस्ट एथलीट बने, चीफ गेस्ट हरदेव सिंह कहमा ने कॉलेज को 2 लाख देने का ऐलान किया गढ़शंकर – बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप...
article-image
पंजाब

पटियाला हिंसक प्रदर्शन : इंटैलीजेंस रिपोर्ट को नजरअंदाज करना पड़ा महंगा

चंड़ीगढ़ :   पुलिस द्वारा इंटेलीजेंस रिपोर्ट की अनदेखी करने  से पटियाला मैं माहौल खराब होना एक कारण बना। शिवसेना की घोषणा के बाद इंटेलीजेंस ने एक सप्ताह पहले ही चेतावनी दी थी कि टकराव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन निगम के दैनिक भोगियों की दिहाड़ी 400 रुपये करने का निर्णय : वन निगम में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए 100 वन वीरों को किया जाएगा नियुक्त : सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम की 214वीं निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निगम के डिपो में रखी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा के वुड क्राफ्ट ने मोहा सबका मन

क्राफ्ट्स बाजार के स्टाल नंबर 52 में चंबा के पवन कुमार बनाते हैं लकड़ी से विभिन्न प्रकार की आकृतियां होशियारपुर, 26 मार्च:   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में लगाए गए क्राफ्ट्स बाजार...
Translate »
error: Content is protected !!