लॉटरी के इनाम के रूप में पुरानी चीजें बांटने पर पकड़े गए तीन आरोपी

by

बिलासपुर ।  घुमारवीं इलाके में लॉटरी बेचने और इनाम के तौर पर लोगों को पुराना सामान देकर ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मामला तब सामने आया जब कुछ स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार की तलाशी ली, जिसमें गैस स्टोव और एलईडी टेलीविजन समेत कई सामान बरामद हुए।

उन्होंने कहा कि ये सामान लॉटरी इनाम के तौर पर बांटे जाने थे, लेकिन जब उनसे बिल और वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे इसे नहीं दिखा सके।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि लॉटरी खरीदने वालों को सस्ता और घटिया सामान इनाम के तौर पर देकर ठगने की योजना थी।

आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त विकास ठाकुर ने बताया कि विभाग ने तुरंत कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, ”वितरकों के पास सामान का कोई वैध बिल नहीं था, इसलिए विभाग ने उन पर 8,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : तीन-तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को प्रधान सलाहकार लगाया

शिमला :16 जुलाई : हिमाचल में नए मुख्य सचिव आरडी धीमान की तैनाती के साथ ही शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। मुख्य सचिव आरडी धीमान को ऊर्जा, बहुउद्देश्यीय परियोजना और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस का पर्दाफ़ाश….बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार

एएम नाथ l चंडीगढ़/ नालागढ़  :   पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस की जांच में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक-आईएसआई से समर्थन प्राप्त बब्बर खालसा इंटरनेशनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ऊना क्षेत्र के धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल पुस्तक का किया विमोचन

ऊना: 1 सितंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ऊना क्षेत्र के धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक जिला के शिक्षाविद डॉ. रमन शर्मा लिखी है, जिसमें जिला के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 करोड़  85 लाख की राशि होगी व्यय – टुन्डी-धरुँ  सड़क के उन्नयन कार्य का कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन

उपकोषागार कार्यालय सिहुन्ता के भवन का किया लोकार्पण  , 72 लाख  की राशि से  निर्मित  हुआ भव्य भवन एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) 10 जनवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज टुन्डी-धरुँ संपर्क मार्ग...
Translate »
error: Content is protected !!