लॉरेंस के दुश्मन बंबीहा गैंग पर कसा NIA का शिकंजा : 3 राज्यों में 9 ठिकानों पर छापेमारी

by
टेररिस्ट-गैंगस्टर सिंडिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दविंदर बंबीहा गिरोह के सहयोगियों से जुड़े 9 से अधिक ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है.
एनआईए की टीमों ने हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम; पंजाब के जालंधर और उत्तर प्रदेश के मथुरा में कई ठिकानों पर छापेमारी कर मोबाइल/डिजिटल डिवाइस, बैंकिंग लेनदेन और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की हैं. ये तलाशी एनआईए द्वारा भारत में हथियार, गोला-बारूद, नशीले पदार्थ, विस्फोटक आदि की तस्करी करने की आपराधिक साजिशों में लिप्त आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई का हिस्सा था.
एनआईए ने बंबीहा गैंग के दो शूटरों हैरी मौर और हैरी राजपुरा को 23 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया था. इनको पनाह देने वाले एक अन्य आरोपी राजीव कुमार को 12 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया था. हैरी मौर और हैरी राजपुरा स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे थे. तीनों ने गैंगस्टर अर्श डाला के निर्देश पर कई आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बनाई थी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी इस मामले की जांच में लगातार जुटी हुई है.
इसके नेटवर्क खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में मौजूद हैं. केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, हैरी मौर और हैरी राजपुरा गिरोह के शूटर थे. उनके पास टार्गेट किलिंग को अंजाम देने का आदेश था. राजीव कुमार उर्फ शीला को हैरी मौर और हैरी राजपुरा को पनाह देने के लिए अर्श डाला से धन मिल रहा था. एनआईए जांच से यह भी पता चला है कि राजीव कुमार अर्श डाला के निर्देश पर अन्य दो के लिए रसद सहायता और हथियारों की व्यवस्था भी कर रहा था.
लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गैंग में बदले की कहानी लवी दयौड़ा की हत्या से शुरू हुई थी. लवी दयौड़ा, बंबीहा गैंग का आदमी था, जिसकी हत्या लॉरेंस गैंग के शूटर संपत नेहरा ने कर दी थी. इसके बाद लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर अंकित भादू का एनकाउंटर हो गया था. लॉरेंस को शक था कि अंकित भादू की मुखबिरी बंबीहा गैंग के मनप्रीत मन्ना ने की थी. इसके बाद 12 दिसंबर 2019 को मालोट के एक मॉल के बाद मन्ना की भी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी.
बबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाला ने मन्ना की हत्या का बदला लेने के लिए 10 अक्टूबर 2020 को गुरलाल बराड़ की हत्या करवा दी. गुरलाल बराड़ रिश्ते में गोल्डी बराड़ का भाई लगता था. इसके बाद गोल्डी ने 22 अक्टूबर 2020 को बंबीहा गैंग का साथी होने के शक में रणजीत सिंह राणा की हत्या करवा दी. उसके बाद लॉरेंस ने कांग्रेस प्रधान गुरलाल पहलवान की हत्या करवा दी. फिल लक्की ने साल 2021 में लॉरेंस के करीबी विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या करवा दी.
इसके बाद मार्च 2022 में जालंधर में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या कर दी गई. विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस गैंग ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई थी. इस हत्याकांड के बाद से लॉरेंस गैंग का खौफ पूरे देश में कायम हो गया. इसके बाद उसने करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करके जरायम की दुनिया में पहले से ज्यादा कुख्यात हो गया.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 9 और 10 जनवरी को नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

हमीरपुर 08 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 9 और 10 जनवरी को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 9 जनवरी को हैलीकॉप्टर के माध्यम से...
article-image
पंजाब

हैरी फिरोजपुर जेल से चला रहा था नेटवर्क : जेल में बंद गैंगस्टर हैरी ने पाक तस्करों से चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई, सीआईए पुलिस ने किया बरामद, तीन गिरफ्तार

फिरोजपुर  :  फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर हरप्रीत हैरी ने पाक तस्करों से चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई है।  सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे बरामद कर लिया है। वहीं...
पंजाब

महिला नशीले टीकों सहित ग्रिफतार

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने महिला को नशीले टीकों सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज  कर लिया। एसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पुल नहर ईबराहिमपुर पर नाका लगाया हुया था तो...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ससुर से ही बहू ने ठग लिए 39 लाख रुपये : हिमाचल प्रदेश की फर्जी ADM बनकर , दिल्ली हाई कोर्ट का जमानत से इनकार करने पर लगा झटका

नई दिल्ली: खुद को हिमाचल प्रदेश में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) बताकर ससुर से करीब 39 लाख रुपये की कथित ठगी करने वाली महिला को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!