लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कब और किस जेल में हुआ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से 15 दिन में स्टेटस रिपोर्ट मांगी

by

चंडीगढ़. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल में हुआ इंटरव्यू एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने गुरुवार को इस मामले का खुद संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार से 15 दिन में स्टेटस रिपोर्ट मांग ली है। जस्टिस अनूपिंदर ग्रेवाल और जस्टिस कीर्ति सिंह की बेंच ने गुरुवार को इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि पंजाब की जेलों में मोबाइल किस तरह से अंदर जा रहे हैं। साथ ही हाईकोर्ट ने पूछा कि लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कब और किस जेल में हुआ? जेल इंटरव्यू मामले में जो पंजाब सरकार ने जो एसआईटी बनाई थी, उसकी जांच कहां तक पहुंची? इसके बारे में सब जानकारी हाईकोर्ट को दी जाए।

पंजाब और हाईकोर्ट ने सुबह ही इस मामले का संज्ञान लेते हुए दोपहर 2 बजे तक सरकार से जानकारी देने को कहा था। जब 2 बजे सुनवाई शुरू हुई तो सरकारी वकील ने जानकारी दी कि इस मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के कगार पर है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सामने आया है कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी लॉरेंस बिश्नोई जेल में था, फिर भी लॉरेंस बिश्नोई का जेल में 14 और 17 मार्च को एक चैनल ने इन्टरव्यू किया है। यह रिकॉर्डिंग कैसे, कब और किस जगह की गई है? इस मामले की जांच सरकार द्वारा गठित स्पेशल डीजीपी एसटीएफ और एडिशनल डायरेक्टर जेल की कमेटी द्वारा की जा रही है। मार्च में गठित इस कमेटी ने 7 महीनों में क्या जांच की, उसकी आज तक कोई जानकारी नहीं है।लिहाजा हाईकोर्ट ने अब जांच की स्टेटस रिपोर्ट और इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं, उसकी जानकारी मांग ली है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। हाईकोर्ट ने इस मामले में वकील तनु बेदी को कोर्ट मित्र भी नियुक्त किया है।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के अतिरिक्त जेल महानिदेशक को इस मामले में एक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के आठ महीने पहले एक टेलीविजन चैनल पर प्रसारित हुए इंटरव्यू के मामले में कोई खास प्रगति नहीं होने पर यह निर्देश दिया है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि इस इंटरव्यू में मदद करने वाले लोगों की जल्द से जल्द पहचान कर उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। एक निजी टेलीविजन समाचार चैनल ने मार्च में बिश्नोई का साक्षात्कार दो भागों में प्रसारित किया था। उस वक्त पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि साक्षात्कार राज्य की किसी भी जेल में रिकॉर्ड नहीं किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

“लोक प्रशासन में नेतृत्व और नैतिक शासन की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन एपीजे इंस्टीट्यूट, जालंधर में

जालंधर/ दलजीत अजनोहा : एनजीओ A4C (दसूहा) और एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, जालंधर के संयुक्त तत्वावधान में “लोक प्रशासन में नेतृत्व और नैतिक शासन की भूमिका” विषय पर सेमिनार का...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का एम.ए. इतिहास प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 11 अप्रैल: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एम.ए. इतिहास प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविन्दरजीत कौर ने जानकारी देते...
article-image
पंजाब

बजट की प्रतियां फूंक प्रदर्शन कुलहिंद किसान सभा ने किया : किसानों के साथ किये वायदों को भुलाकर किसानों के साथ धोखा कर रही

गढ़शंकर – गढ़शंकर में कुल हिंद किसान सभा के राज्यस्तरीय आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लाये गए बजट की प्रतियां भज्जल गांव में फूंक कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सदस्यों को संबोधित करते...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लोगों के समर्थन से अकाली-बसपा गठबंधन जीतेगा: भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त प्रत्याशी ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां को क्षेत्र के हर गांव के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार...
Translate »
error: Content is protected !!