लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो सामने आने पर आप ने भाजपा और भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला

by

चंडीगढ़। गुजरात के जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है। आप के वरिष्ठ नेता नील गर्ग ने इस मामले पर सुनील जाखड़ को घेरा और सवाल करते हुए कहा कि बात-बात पर पंजाब को बदनाम करने वाली बात कहने वाले जाखड़ क्या इस मामले पर अपनी पार्टी की गुजरात सरकार से सवाल पूछेंगे।

गुजरात जेल से अपना नेक्‍सस चला रहा लॉरेंस:     आप ने कहा की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल से अपना नेक्सस चल रहा है। इस वीडियो से यह बात साबित हो गई है। अगर सुनील जाखड़ सच में गैंगस्टरवाद के प्रति गंभीर हैं तो उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से इस मामले पर सवाल करना चाहिए। उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से ये भी पूछना चाहिए कि पंजाब में वहां से भारी मात्रा में नशा की तस्करी क्यों हो रही है?

पंजाब विरोधी बयान देते हैं जाखड़:      गर्ग ने कहा कि भाजपा के नेता और खासकर सुनील जाखड़ हमेशा पंजाब विरोधी बयान देते रहते हैं। कभी नशे के नाम पर तो कभी कानून व्यवस्था के नाम पर और कभी गैंगस्टर वाद के नाम पर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, जैसे पूरे देश में पंजाब ही सबसे खराब राज्य है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डल्लेवाल भूख हड़ताल 49वें दिन में प्रवेश : सिकुड़ने लगी है त्वचा, डॉक्टरों ने कही ये बात

खनौरी बॉर्डर : फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल  को 49 दिन हो गए हैं। उनके...
article-image
पंजाब

ऑल इंडिया जट्ट महासभा के जिला होशियारपुर के दलविंदर सिंह ढिल्लों बने जिला वाईस प्रधान  

गढ़शंकर।  ऑल इंडिया जट्ट महासभा के नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा द्वारा दलविंदर सिंह ढिल्लों को ऑल इंडिया जट्ट महासभा का जिला होशियारपुर का वाईस प्रधान नियुक्त किया गया...
article-image
पंजाब

जनवादी नोजवान सभा ने नशे के विरोध मार्च निकाला : डीएसपी गढ़शंकर को नशे के विरोध में सौपां मांग पत्र

गढ़शंकर : जनवादी नोजवान सभा ने रमनदीप फतेहपुर और गुरशरण सिंह के नेतृत्व में सीपीएम कार्यालय से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक नशे के विरोध मार्च निकाला । जिसके बाद डीएसपी कगढ़शंकर दलजीत...
Translate »
error: Content is protected !!