लॉरेंस बिश्नोई ने टॉप 10 टारगेट सूची का किया खुलासा : सलमान खान का नाम सबसे ऊपर, जिगाना पिस्तौल अमेरिका से मंगवाई थीं

by

चंडीगढ़ : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपनी टॉप 10 टारगेट सूची का खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी के समक्ष करते हुए कहा कि अभिनेता सलमान खान का नाम उन्में सबसे ऊपर है। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगुनप्रीत सिंह का भी नाम शामिल है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी से लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि वर्ष 1998 में सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया था। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है। समुदाय की आहत भावनाओं का बदला लेने के लिए वह सलमान खान को मारना चाहता था। बिश्नोई ने पिछले साल दिसंबर में एनआईए के सामने कबूल किया था कि उनके निर्देश पर उनके सहयोगी संपत नेहरा ने सलमान खान के मुंबई स्थित आवास की रेकी की थी। नेहरा को हालांकि हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल ने गिरफ्तार कर लिया था।
इस साल 11 अप्रैल को सलमान खान को एक धमकी भरी कॉल आई थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। उस पर अभिनेता को धमकी भरा ईमेल भेजने का आरोप है। वहीं सलमान खान से जुड़ा एक धमकी भरा पत्र भी मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस श्रेणी की कर दी थी।
मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के कार्यालय को कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगुनप्रीत भी निशाना :
बिश्नोई ने एनआईए से कहा कि वह सलमान खान के अलावा दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगुनप्रीत को भी निशाना बना रहे थे। बिश्नोई ने कहा कि शगुनप्रीत उनकी हिट लिस्ट में था। शगुनप्रीत पर विक्की मिड्डूखेड़ा के हत्यारोपियों को पनाह देने का आरोप है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने दावा किया था कि उसने विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लिया है। बिश्नोई ने एनआईए के सामने कबूल किया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या के विकास सिंह ने गिरोह के गुर्गों को बाद में शरण दी।

जिगाना पिस्तौल अमेरिका से मंगवाई : लॉरेंस बिश्नोई ने बताया कि उसने वर्ष 2021 में कुख्यात गोगी गिरोह के लिए गोल्डी बराड़ के माध्यम से अमेरिका से दो ‘जिगाना’ पिस्तौल खरीदी थीं। गिरोह के सदस्यों ने इस साल अप्रैल में तिहाड़ जेल की कोठरी के अंदर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी। कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ ने ताजपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
अब इंटेलीजेंस एजेंसियों को शक है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में इसी जिगाना पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया है। जिसे लॉरेंस बिश्नोई ने मुहैया करवाई थी। बता दें कि पुलिस की मौजूदगी में 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में एक अस्पताल ले जाते समय अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बरिंदर सिंह भंमरा ने दी दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई

गढ़शंकर, 11 नवंबर : कनव ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष बरिंदर सिंह भंमरा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रतिनिधियों ने 2 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सुक्खू को भेंट किया

शिमला : राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रतिनिधियों एवीएम (सेवानिवृत्त) डी.एस. गुरम और क्षेत्रीय सचिव सुनील तलवार ने आज शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये...
article-image
पंजाब

मानवता की सेवा में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर और रेडक्रॉस का अहम योगदान : विक्रांत राणा

होशियारपुर, 4 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट विक्रांत राणा ने औपचारिक रूप से डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल से मुलाकात की और मानवता की सेवा के लिए उनका...
article-image
पंजाब , हरियाणा

लांडा से अलग होकर और खूंखार हुआ रिंदा, दोनों थे जिगरी दोस्‍त : माफिया से हाथ मिलकर दिया चंडीगढ़ ब्‍लास्‍ट को अंजाम

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की एक कोठी में बुधवार शाम को कम तीव्रता के विस्‍फोट के मामले की जांच पंजाब पुलिस के साथ-साथ राष्‍ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए भी कर रही है. दावा किया...
Translate »
error: Content is protected !!