लोक निर्माण एवं ऊर्जा मंत्री 21 को गढ़शंकर-कोकोवाल मजारी सड़क के निर्माण कार्य का करेंगे शिलान्यास : चरणजीत सिंह चन्नी

by

गढ़शंकर: लोक निर्माण एवं ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ 21 फरवरी को शाम 4 बजे बीत क्षेत्र के अड्डा झुग्गियां में गढ़शंकर-कोकोवाल मजारी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस समय गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी उनके साथ रहेंगे।
सड़क का शिलान्यास करने के बाद लोक निर्माण एवं ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी अड्डा झुग्गियां में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 13.40 करोड़ की लागत से गढ़शंकर – नंगल सड़क का निर्माण होगा। इस सड़क का निर्माण सर्वोत्तम प्रकार की विश्व स्तरीय अनुशंसाओं के अनुसार किया जायेगा। इस सड़क के बन जाने से जहाँ बीत क्षेत्र के वासियों की बड़ी समस्या का समाधान हो जायेगा वहीं श्री गुरु रविदास जी के तप स्थान खुरालगढ़ साहिब, माता ज्वाला जी, माता चिंतापूर्णी, बाबा बालक नाथ जी सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर मत्था टेकने जाने वाले तीर्थयात्रियों और हिमाचल में आने वाले पर्यटकों को भी काफी सुविधाएं मिलेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एआईजी सुरिंदर लांबा ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को अपनी पहली प्राथमिकता बताया

दलजीत अज्नोहा/ होशियारपुर/चंडीगढ़ : पं जाब पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9 चंडीगढ़ में एआईजी पर्सनल-1, आईपीएस सुरिंदर लांबा ने बताया कि वे पूरे पंजाब के पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करवाने के...
article-image
पंजाब

रंगदारी नहीं देने पर बटाला में चलीं अंधाधुंध गोलियां, पाकिस्तानी डॉन सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

बटाला। गांव बहादुर हुसैन में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां से 32 बोर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की पहली लिस्ट -दिल्ली चुनाव के लिए ; केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, जानें कौन-कहां से प्रत्याशी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम को टिकट दिया है। जबकि अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लिव इन में रह रही उत्तर प्रदेश की 50 वर्षीय महिला की हत्या : हत्यारा ग्रिफ्तार

नाहन  :  जिला सिरमौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में हरियाणा के एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही उत्तर प्रदेश की महिला की...
Translate »
error: Content is protected !!