लोकतंत्र की जगह तानाशाही की राह पर आम आदमी पार्टी :  शिक्षा मंत्री बैंस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ब्यान की कड़ी निंदा की डीटीएफ ने

by
गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी ने  मुद्दों को ठोस रूप से समाधान करने के जगह शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा बातचीत के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की जगह  शिक्षा विभाग  को प्रदर्शनकारियों से मुक्त करने के बयान को अलोकतांत्रिक बताते हुए कड़ी निन्दा की।
डीटीएफ जिलाध्यक्ष सुखदेव दानसीवाल व जिला सचिव इंद्रसुखदीप सिंह उडरा ने कहा कि शिक्षा मंत्री परस्पर संघर्ष के रहे पक्षों से गंभीर बातचीत करने के जगह समय निकल रहे है। गत 12 अक्टूबर को डीटीएफ, ईटीटी शिक्षक संघ 6505 और ओडीएल से शिक्षा मंत्री बैंस ने अधिकारियों की मौजूदगी में  निर्णायक बैठक करने के बजाय 40 दिन बाद फिर से मिलने की बात कहकर खानापूर्ति कर है। इसके  ईलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले इस आम आदमी पार्टी के नेता विभिन्न वर्गों के धरने पर जाकर पिछली सरकारों के खिलाफ  खूब बोलते थे।  लेकिन अब आप सरकार अकाली-कांग्रेस सरकारों की तरह लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल रही है। उन्हीनो ने कहा कि वास्तव में आम आदमी पार्टी की वर्तमान सरकार भी एक ऐसी पार्टी है जो कॉर्पोरेट समर्थक है, राजनीति को केंद्रीकृत कर रही है और अन्य सत्ताधारी राजनीतिक दलों की तरह जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है।
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेता मनजीत सिंह दसुहा, राजिंदर सिंह बुलोवाल, रेशम सिंह बलजीत सिंह मनजीत सिंह फतेहपुर करनैल सिंह, अशनी कुमार, अजय कुमार मंजीत सिंह बंगा, रमेश कुमार, हरिंदर सिंह ने कहा कि मंत्री का ऐसा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संघर्ष तेज किया जाएगा। जिसके तहत ओडीएल वर्ष 11-11 से शिक्षकों की नियमित पदस्थापना आदेश जारी न होने तथा मूल भर्ती के समस्त लाभ की बहाली नहीं किये जाने के विरोध में 23 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर 9 कैबिनेट मंत्रियों के घरों के सामने (4500 ईटीटी) 180 ईटीटी शिक्षकों द्वारा पंजाब सरकार का अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमे बड़ी संख्या में अध्यापक भाग लेंगे। जिसके बाद समस्याओं का समाधान नहीं होने पर छह नवंबर को आनंदपुर साहिब में प्रांतीय रैली कर शिक्षा मंत्री के आवास को घेर लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

बाढ़ में फंसे 2500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया: DC कोमल मित्तल ने मुकेरियां व टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

ड्रेनेज विभाग को धुस्सी बांध की विशेष निगरानी के दिए निर्देश,  रैड क्रास सोसायटी प्रभावित लोगों तक पहुंचा रही राशन सामग्री होशियारपुर, 16 अगस्त:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज मुकेरियां के टांडा के...
article-image
पंजाब

3 से 6 वर्ष के बच्चे दोबारा आंगनवाड़ी सैंटरों में भेजे जाएं : वर्करों व हैल्परों की खाली पोस्टें तुरंत भरी जाएं

गढ़शंकर। आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन ब्लाक गढ़शंकर की ओर से प्रधान पालो की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम के कार्यलय में न होने पर सुपेरिंटेंडेंट कमलेश देवी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

गोल्डी ढिल्लों? स्पेन में गिरफ्तार हुआ लॉरेंस बिश्नोई का पुराना दोस्त

चंडीगढ़ :  भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टरों में से एक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में गिरफ्तार कर लिया गया है। मैड्रिड पुलिस ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से मिली...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर सहित आनंदपुर साहिब क्षेत्र में आते 9 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित अधिकारियों के साथ मोहाली में की बैठक :  आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल बनेगा

 गढ़शंकर की बी.एल.ओ जसविंदर सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक ने किया सम्मानित ,  जनरल पर्यवेक्षक डाॅ.  हीरा लाल ने पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में ग्रीन इलेक्शन का किया आह्वान मोहाली/ एसबीएस नगर /गढ़शंकर,...
Translate »
error: Content is protected !!